Gym Mistakes: गर्मियों के मौसम में जिम जाने वालों के लिए स्ट्रगल थोड़ा सा बढ़ जाता है. एक्सराइज करने से जरूरत से ज्यादा पसीना आता है जिससे शरीर से बदबू आती है और अत्यधिक गर्मी से सेहत के बिगड़ने का खतरा रहता है. ऐसे में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विक्रांत खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि जिम जाने वालों को किन जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए. खासतौर से गर्मियों में जिम जान वाले लोगों को ये 3 गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए. इनसे ना सिर्फ व्यक्ति बीमार पड़ सकता है बल्कि किसी फंगल इंफेक्शन का शिकार भी होता है. चलिए, डॉक्टर से ही जानें कौन सी हैं वो गलतियां जो जिम जाने वालों (Gym Freaks) को नहीं करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – डिनर के बाद खा लिए 1 चम्मच ये बीज तो कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए नहीं खानी पड़ेगी दवा, डॉक्टर ना बताया
जिम जाने वालों को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
सिर्फ पानी पीना
डॉक्टर का कहना है कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है. जब आपको पसीने आते हैं तो आपके शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं. ऐसे में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स पाउडर या ORS लें.
दोपहर में इंटेंस वर्काउट करना
गर्मियों में दूसरी सबसे बड़ी गलती होती है दोपहर में इंटेंस वर्काउट (Intense Workout) करना. दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच गर्मी अपने चरम पर होती है और ऐसे में अगर इंटेंस वर्काउट किया जाए तो इससे डिहाइड्रेशन होती है और दिल पर असर पड़ता है. इसीलिए गर्मियों में सुबह या फिर शाम के समय ही वर्काउट करना चाहिए.
जिम के कपड़ों और टूल्स को गंदा रखना
डॉक्टर बताते हैं कि गर्मियों में बैक्टीरियल और फंगल ग्रोथ बहुत होती है जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसीलिए गर्मियों में अपने जिम के कपड़ों को रोजाना धोना जरूरी है. साथ ही इस्तेमाल के बाद जिम के टूल्स की सफाई की जानी भी जरूरी होती है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- जिम से आने के बाद नहाना जरूरी है. नहाने से पसीना और बैक्टीरिया शरीर से दूर हो जाते हैं और पसीने की बदबू भी नहीं आती है.
- अपने खान-पान पर खास ध्यान दें. बिना कुछ खाए जिम जाना या बहुत ज्यादा खाकर जिम जाने से परहेज करें. गर्मियों में पेट भी जल्दी खराब होता है इसीलिए ध्यान रखना जरूरी है.
- वॉर्म अप और कूल-डाउन कभी स्किप ना करें. जितना जिम में वर्काउट करना जरूरी होता है उतना ही जरूरी वॉर्म अप और कूल-डाउन भी है.
- अपने दर्द को कभी इग्नोर ना करें. अगर किसी एक्सरसाइज को करते हुए दर्द होने लगे तो रुक जाएं.
- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से परहेज करें क्योंकि इनसे पेट फूलने और एसिडिटी होने की दिक्कत हो सकती है.
- डेयरी प्रोडक्ट्स के बहुत ज्यादा सेवन से परहेज करें. जिम जाने वालों में यह डिस्कम्फर्ट और दस्त की वजह बनता है.
यह भी पढ़ें – नाखूनों पर ये 5 निशान देते हैं शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत, डॉक्टर ने कहा कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
9 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
11 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
11 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
14 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
16 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
17 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
18 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines