15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का इंतजार बड़ी इंतजार रहता है. देशभर में तिरंगे के साथ आजादी का जश्न मनाया जाता है और कई जगहों पर पतंगबाजी भी की जाती है. आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. भारत के पर्यटन मंत्रालय के पोर्टल के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है और पतंग उड़ाने के प्रोग्राम भी किए जाते हैं. अगर आप भी इस 15 अगस्त पर पतंग उड़ाने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ पतंग और डोर लेकर छत पर न जाएं. कुछ जरूरी सामान साथ रखें ताकि आपकी पतंगबाजी आराम से हो और दिन भी मजेदार बन जाए.
इसे भी पढ़ें- किचन की चिमनी हो गई है चिपचिपी और काली? इन घरेलू चीजों से चकाचक चमक जाएगी Chimney
अच्छी क्वालिटी की पतंग
सबसे पहले ऐसी पतंग चुनें जो मजबूत हो और हवा के हिसाब से आसानी से उड़ सके. बहुत कमजोर या फटी हुई पतंग उड़ाने से बार-बार परेशानी हो सकती है. अगर बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहे हैं तो छोटी और हल्की पतंग खरीदकर लाएं.
मजबूत डोर खरीदार लाएं
पतंग उड़ाने में तभी मजा आएगा, जब पतंग उड़ाने के लिए मजबूर डोर होगी. कच्ची डोर से पतंग बार बार कट जाएगी. हालांकि, चाइनीज मांझे या धारदार डोर खरीदने से बचें. ऐसी डोर से लोगों और जानवरों को गंभीर चोट लग सकती है. दिल्ली पुलिस ने भी चाइनीज मांझे को लेकर मना करती है.
हाथों के लिए ग्लव्स
लगातार पतंग उड़ाने से डोर की वजह से उंगलियों और हथेलियों पर कट या रगड़ हो सकती है. इसलिए पतले लेकिन अच्छी पकड़ वाले ग्लव्स साथ रखें. खासकर बच्चों के हाथों को डोर से बचाने के लिए यह सावधानी काम आ सकती है.
फर्स्ट एड किट
पतंगबाजी के दौरान छोटी-मोटी चोट लग सकती है. ऐसे में एक छोटी फर्स्ट एड किट साथ रखना अच्छा रहेगा. इसमें बैंडेज, कॉटन और एंटीसेप्टिक जैसी जरूरी चीजें रख सकते है. अगर आपको चोट लगे तो तुरंत बैंडेज लगाकर इंजॉय करें.
पानी की बोतल और सनस्क्रीन
15 अगस्त के आसपास कई जगहों पर मौसम गर्म और उमस भरा हो सकता है. लंबे समय तक छत पर रहने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए पानी की बोतल साथ रखें और बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं.
छतरी और बारिश से बचने का सामान
बारिश का मौसम चल रहा है. ऐसे में छतरी या रेन कोट रखना बेस्ट हो सकता है. इससे आप और आपकी पतंग खराब नहीं होंगी. कई बार अचानक बारिश आ जाती है, जिसकी वजह से सारा सामान भीग सकता है.
इसे भी पढ़ें- हींग में मिलावट की पहचान कैसे करें? FSSAI का सुझाया यह छोटा सा टेस्ट बताएगा Hing शुद्ध है या नहीं
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
7 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
9 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
15 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
16 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
17 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines