किचन की चिमनी हो गई है चिपचिपी और काली? इन घरेलू चीजों से चकाचक चमक जाएगी Chimney

Kitchen Chimney Cleaning Tips: किचन की चिमनी पर जमी चिकनाई और कालापन हटाना मुश्किल लगता है? सही तरीके से सफाई करने पर बिना ज्यादा मेहनत के चिमनी को साफ और बेहतर स्थिति में रखा जा सकता है. जानिए घर पर सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखें और कौन-सी आसान चीजें आपके काम आ सकती हैं.

Chimney Cleaning Hacks

चिमनी की चिकनाई कैसे साफ करें?

विज्ञापन

Kitchen Chimney Hacks: क्या आपके किचन की चिमनी भी रोज सब्जियों के तड़के, तेल और मसालों के धुएं से गंदी हो गई है? रोज किचन में इस्तेमाल होने वाली चिमनी का फिल्टर चिपचिपा, काला और मोटी चिकनाई की परत से ढका दिखने लगता है. चिमनी को सिर्फ कपड़े से पोंछने पर भी ये जिद्दी चिपचिपाहट नहीं निकलती है और फिर चाहे आप कितने ही महंगे क्लीनर ले लें लेकिन चिमनी पूरी तरह साफ नहीं होती. हालांकि, अच्छी बात यह है कि किचन में ही मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों का इस्तेमाल करके इस जिद्दी जमी हुई चिकनाई को ढीला करके चिमनी के फिल्टर की सफाई आसान की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है चिकनाई? बिना मेहनत इन 2 तरीकों से करें सफाई

विज्ञापन

चिमनी साफ करने से पहले सुरक्षा का रखें ध्यान

चिमनी की सफाई शुरू करने से पहले उसके पावर स्विच को बंद कर दें और बिजली का कनेक्शन हटा दें और ये करना सुरक्षा की नजर से बहुत जरूरी है. चिमनी के फिल्टर को निकालने से पहले ध्यान से उसके लॉक/क्लिप को खोल दें. चिमनी की सफाई करते वक्त ध्यान रहे कि आप उसके इलेक्ट्रिकल हिस्सों या मोटर पर पानी ना डालें.

सफाई के लिए चाहिए ये घरेलू चीजें

बेकिंग सोडा- 3-4 बड़े चम्मच
सफेद सिरका – करीब आधा कप
डिशवॉश लिक्विड- 2-3 चम्मच
गर्म पानी- एक बड़ा टब या बर्तन
पुराना टूथब्रश या मुलायम ब्रश
स्पंज/स्क्रब पैड
नींबू का रस- 1-2 चम्मच

विज्ञापन

कैसे करें सफाई?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें. पानी इतना होना चाहिए कि उसमें चिमनी के फिल्टर पूरी तरह डूब सकें.
  • गर्म पानी में बेकिंग सोडा, डिशवॉश लिक्विड और सिरका आपस में अच्छे से मिला लें. अब फिल्टर को इस पानी में 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  • अगर चिकनाई लंबे समय से जमी हो तो उसे रगड़ने के बजाय पहले भिगोकर रखने से जमी हुई चिकनाई नरम हो जाती है जिससे उसे निकालना आसान होता है.
  • फिर 2 से 3 घंटे बाद फिल्टर को उस गर्म पानी के घोल से निकाल लीजिए.
  • अब किसी टूथब्रश या स्पंज की मदद से जाली के बीच में और कोनों में जमी हुई गंदगी अच्छे से साफ कर दें.
    अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा डिशवॉश लिक्विड (Dish wash Liquid) लगाकर दोबारा हल्के हाथ से उसे रगड़ें. ध्यान रहे कि आप बहुत जोर से न रगड़ें या कोई रफ ब्रश का इस्तेमाल न करें. ऐसा करने से फिल्टर के खराब होने का खतरा बढ़ सकता है इसलिए सावधानी से सफाई करें.
  • फिल्टर की सफाई करने के बाद उसे साफ पानी से अच्छे से धो लें ताकि उसमें लगा साबुन पूरी तरह निकल जाए.
  • इसके बाद सूती कपड़े से फिल्टर पर लगा पानी पोंछ दीजिए और उसे पूरी तरह से सूखने के लिए रख दीजिए. ध्यान रहे कि चिमनी में दोबारा फिल्टर लगाने से पहले वो पूरी तरह सूख चुका हो. गीला फिल्टर चिमनी में लगाने से बचें.

इस बात का भी रखें ध्यान

विज्ञापन

इंतजार न करें कि जब चिमनी बहुत ज्यादा गंदी होगी आप तभी उसकी सफाई करेंगे. समय-समय पर फिल्टर की नियमित रूप से सफाई करते रहें. ऐसा करने से फिल्टर पर चिकनाई की मोटी परत जमने से रोकी जा सकती है. इससे चिमनी के लिए आपको हर बार उसे घंटों रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ