हींग में मिलावट की पहचान कैसे करें? FSSAI का सुझाया यह छोटा सा टेस्ट बताएगा Hing शुद्ध है या नहीं

Asafoetida Adulteration Test: घर में हींग लाए हैं लेकिन स्वाद अच्छा नहीं लग रहा तो यह मिलावटी हींग के चलते हो सकता है. यहां जानिए हींग में मिलावट हुई है या नहीं यह कैसे पता चलता है. इस तरह घर पर ही आसानी से हींग की शुद्धता जांची जा सकती है.

How to identify original hing

हींग की शुद्धता कैसे चेक करें?

Hing Adulteration: बाजारों में मिलावटी मसाले आना कोई नई बात नहीं है. अलग-अलग मसालों में अलग-अलग तरह की मिलावट होती है. हींग की बात करें तो इसमें स्टार्च, साबुन, पत्थर या रेजिन की मिलावट की जाती है. मिलावटी हींग खाने के स्वाद को तो बिगाड़ती ही है, सेहत खराब होने की वजह भी बन सकती है. ऐसे में हींग की मिलावट को जांचना बेहद जरूरी है. यहां जानिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI ) के अनुसार किस तरह शुद्ध और मिलावटी हींग की पहचान की जा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें हींग में मिलावट की पहचान

टेस्ट 1 – रेजिन की मिलावट की जांच

इस टेस्ट के लिए आपको एक स्टेनलेस स्टील की चम्मच लेनी है. इसमें हींग डालें और उसे आंत पर रखें. असली हींग कपूर की तरह जलने लगेगी. लेकिन, मिलावटी हींग कपूर की तरह नहीं जलेगी और उसमें तेज आंच नजर नहीं आएगी.

विज्ञापन

टेस्ट 2 – रेजिन की मिलावट की दूसरी जांच

पिसी हींग से इस टेस्ट को किया जा सकता है. जांच का यह तरीका भी बेहद आसान है. एक गिलास पानी में एक चम्मच भरकर हींग डाल दें. अब चम्मच से इस पानी को अच्छे से हिलाएं. अगर पानी दूधिया सफेद रंग का दिखने लगता है तो हींग असली है और उसमें मिलावट नहीं हुई है, अगर हींग नीचे जम जाता है और पानी का रंग नहीं बदलता है तो हींग मिलावटी है.

विज्ञापन

टेस्ट 3 साबुन के टुकड़े या पत्थर की मिलावट की जांच

हींग में साबुन के टुकड़े या पिसे पत्थर की मिलावट पहचाने के लिए एक गिलास पानी में हींग का पाउडर (Hing Powder) मिला लें. हींग में मौजूद पानी में गंदगी या मिलावट जमी हुई नजर आ जाएगी जबकि शुद्ध हींग के साथ ऐसा नहीं होगा.

विज्ञापन

टेस्ट 4 स्टार्च की मिलावट की जांच

स्टार्च की मिलावट पहचानने के लिए हींग को पानी में डालकर उसमें थोड़ा आयोडीन टिंचर डाल दें. अगर पानी का रंग नीला हो जाता है तो हींग में स्टार्च की मिलावट हुई है.

विज्ञापन

इन मसालों में ऐसे पहचानें मिलावट

काली मिर्च – काली मिर्च में पपीते के बीजों की मिलावट पहचानने के लिए एक गिलास में पानी भरकर चम्मच भर काली मिर्च के दाने डाल दीजिए. काली मिर्च असली होगी तो पानी के तले पर बैठ जाएगी. वहीं, पपीते के बीज पानी की ऊपर तैरते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

लाल मिर्च – पिसी लाल मिर्च में सिंथेटिक रंगों की मिलावट पहचानने के लिए एक कांच के गिलास में पानी भरकर उसकी सतह पर लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. लाल मिर्च में मिलावट होगी और यह रंग छोड़ती हुई नीचे जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ