Independence Day: 15 अगस्त पर पतंगबाजी के लिए रखें ये जरूरी सामान, नहीं होगी परेशानी

15 अगस्त के दिन पतंग उड़ाई जाती है और अगर आप नहीं प्लान कर रहे हैं तो अपने साथ कुछ चीजें रखें. इन चीजों से पतंग उड़ाना आसान हो जाएगा और दिन भी यादगार बन जाएगा. 

flying kite independence day 2026

अच्छी क्वालिटी की पतंग खरीदें. Image Credit- News24 and freepik

विज्ञापन

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का इंतजार बड़ी इंतजार रहता है. देशभर में तिरंगे के साथ आजादी का जश्न मनाया जाता है और कई जगहों पर पतंगबाजी भी की जाती है. आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. भारत के पर्यटन मंत्रालय के पोर्टल के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है और पतंग उड़ाने के प्रोग्राम भी किए जाते हैं. अगर आप भी इस 15 अगस्त पर पतंग उड़ाने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ पतंग और डोर लेकर छत पर न जाएं. कुछ जरूरी सामान साथ रखें ताकि आपकी पतंगबाजी आराम से हो और दिन भी मजेदार बन जाए. 

इसे भी पढ़ें- किचन की चिमनी हो गई है चिपचिपी और काली? इन घरेलू चीजों से चकाचक चमक जाएगी Chimney

विज्ञापन

अच्छी क्वालिटी की पतंग

सबसे पहले ऐसी पतंग चुनें जो मजबूत हो और हवा के हिसाब से आसानी से उड़ सके. बहुत कमजोर या फटी हुई पतंग उड़ाने से बार-बार परेशानी हो सकती है. अगर बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहे हैं तो छोटी और हल्की पतंग खरीदकर लाएं. 

मजबूत डोर खरीदार लाएं 

पतंग उड़ाने में तभी मजा आएगा, जब पतंग उड़ाने के लिए मजबूर डोर होगी. कच्ची डोर से पतंग बार बार कट जाएगी. हालांकि, चाइनीज मांझे या धारदार डोर खरीदने से बचें. ऐसी डोर से लोगों और जानवरों को गंभीर चोट लग सकती है. दिल्ली पुलिस ने भी चाइनीज मांझे को लेकर मना करती है. 

हाथों के लिए ग्लव्स

लगातार पतंग उड़ाने से डोर की वजह से उंगलियों और हथेलियों पर कट या रगड़ हो सकती है. इसलिए पतले लेकिन अच्छी पकड़ वाले ग्लव्स साथ रखें. खासकर बच्चों के हाथों को डोर से बचाने के लिए यह सावधानी काम आ सकती है. 

विज्ञापन

फर्स्ट एड किट

पतंगबाजी के दौरान छोटी-मोटी चोट लग सकती है. ऐसे में एक छोटी फर्स्ट एड किट साथ रखना अच्छा रहेगा. इसमें बैंडेज, कॉटन और एंटीसेप्टिक जैसी जरूरी चीजें रख सकते है. अगर आपको चोट लगे तो तुरंत बैंडेज लगाकर इंजॉय करें. 

पानी की बोतल और सनस्क्रीन

15 अगस्त के आसपास कई जगहों पर मौसम गर्म और उमस भरा हो सकता है. लंबे समय तक छत पर रहने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए पानी की बोतल साथ रखें और बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं. 

विज्ञापन

छतरी और बारिश से बचने का सामान

बारिश का मौसम चल रहा है. ऐसे में छतरी या रेन कोट रखना बेस्ट हो सकता है. इससे आप और आपकी पतंग खराब नहीं होंगी. कई बार अचानक बारिश आ जाती है, जिसकी वजह से सारा सामान भीग सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ