हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल करते हैं इमर्शन रॉड? ध्यान रखें ये 5 बातें, वरना हो सकती है दिक्कत

Water Heater Using Tips: सर्दियों में रॉड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए इसे सही तरह से इस्तेमाल करनाजरूरी है, अगर ऐसा नहीं किया तो यह परेशानी का सबब बन सकती है और आपको हादसे का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
इमर्शन रॉड इस्तेमाल करते वक्त की जानें वाली गलतियां, Image Credit- Freepik

Water Heater Safety Tips: सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड का इस्तेमाल किया जाता है. इससे बहुत ही जल्दी पानी गर्म हो जाता है और ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते. इस रॉड से एक बाल्टी या पूरा टैंक आसानी से गर्म किया जा सकता है. हालांकि, ये बिजली से चलती है इसलिए सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है. हर साल इमर्शन रॉड से जुड़े कई हादसे सामने आते हैं, जिनमें अधिकतर मामलों में रॉड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया होता है. इसलिए जरूरी है कि इसे इस्तेमाल करने से पहले सही तरीके और सावधानियों को समझा जाए. इस मामले में यह लेख आपकी मदद कर सकता है. 

इमर्शन रॉड इस्तेमाल करने के टिप्स | Using Tips of Water Heater

ISI सर्टिफाइड रॉड का ही इस्तेमाल करें

इमर्शन रॉड खरीदते समय अक्सर लोग पैसे देखते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. बेहतर है कि हमें ISI सर्टिफाइड रॉड का ही इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि सस्ती रॉड की वायरिंग और कॉइल कमजोर होती है. इसलिए ये जल्दी खराब होकर शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग पैदा कर सकती है. 

इसे भी पढ़ें-Guru Teg Bahadur Shahidi Diwas 2025: जीवन को नई राह दिखाएंगे गुरु तेग बहादुर के अनमोल वचन

विज्ञापन

पानी में डालने के बाद रॉड को ऑन करें

पानी में डालने से पहले रॉड ऑन ना करें. इससे करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है और ये खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए आप ये गलती ना करें और पानी में डालने के बाद रॉड ऑन करें, क्योंकि कॉइल बिना पानी के तेजी से गर्म होकर फट भी सकती है. 

रॉड बंद करने के बाद तुरंत पानी से हटाएं

इमर्शन रॉड बंद करने के बाद भी करंट लगने का खतरा रहता है. इसलिए बाल्टी से रॉड को हटाकर ही पानी का इस्तेमाल करें. ऐसा किए बिना अगर आप बाल्टी में हाथ डालते हैं, तो झटका या करंट लगने का खतरा रहता है. बेहतर है कि स्विच ऑफ करने के बाद एक-दो मिनट इंतजार करें. 

विज्ञापन

प्लास्टिक की बाल्टी में ज्यादा देर तक ना लगाएं रॉड 

कुछ रॉड बाल्टी में डालने से तेज गर्म हो जाती हैं. अगर बाल्टी बेकार प्लास्टिक की होगी तो ये पिघल सकती है. इसलिए कोशिश करें कि मोटे प्लास्टिक या स्टील की बाल्टी का इस्तेमाल करें ताकि पानी तेज गर्म किया जा सके. 

इमर्शन रॉड से बनाएं दूरी 

आप नहाने या पानी इस्तेमाल करने से पहले ही रॉड का इस्तेमाल कर लें. कई बार लोग पास बैठकर रॉड ऑन करते हैं. ऐसा करने से बाल्टी के आसपास पानी में हल्का करंट आ सकता है. ऐसे में हाथ डालने से झटका लग सकता है. इसलिए बेहतर है कि स्विच ऑफ करके या रॉड हटाकर पानी का इस्तेमाल करें. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- बालकनी में लगाएं स्टीविया का पौधा, शुगर के मरीजों के लिए है फायदेमंद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola