Guru Teg Bahadur Shahidi Diwas 2025: जीवन को नई राह दिखाएंगे गुरु तेग बहादुर के अनमोल वचन

Guru Teg Bahadur Anmol Vachan: गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म के नौंवे गुरु थे. यहां पढ़िए गुरु तेग बहादुर जी के कहे कुछ अनमोल वचन जो जीवन में नई ऊर्जा और ने साहस का संचार करते हैं.

Guru Tegh Bahadur

यहां पढ़िए गुरु तेग बहादुर के कहे अनमोल वचन.

Guru Teg Bahadur Shahidi Diwas 2025: सिख धर्म में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस अत्यधिक महत्व रखता है. इसे गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस भी कहा जाता है. हर साल 24 नवंबर के दिन को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के रूप में याद किया जाता है. लेकिन, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर के दिन गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है और सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है. गुरु तेग बहादुर सिख धर्म के नौंवे गुरु थे. सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद जी और माता नानकी के यहां 21 अप्रैल, 1621 में गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ था. पूज्य गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर (Hind Ki Chadar) कहा जाता है. गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा के लिए मुगल शासक औरंगजेब से टक्कर ली थी. यहां पूजनीय गुरु तेग बहादुर जी के अनमोल वचन दिए जा रहे हैं जो आपके जीवन को नई ऊर्जा और नए साहस से भर देंगे.

विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर जी के अनमोल वचन | Guru Teg Bahadur Anmol Vachan

गुरु तेग बहादुर सिंह का जीवन मानवीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बलिदान समान था जिसमें उन्होंने धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों को हमेशा खुद से भी ऊपर रखा था.

विज्ञापन

जीवन किसी के साहस के अनुपात में सिमटता या विस्तृत होता है.

अपने सिर को छोड़ दो, लेकिन उन लोगों को त्यागें जिन्हें आपने संरक्षित करने के लिए किया है। अपना जीवन दो, लेकिन अपना विश्वास छोड़ दो.

विज्ञापन

एक सज्जन व्यक्ति वह है जो अनजाने में किसी की भावनाओ को ठेस ना पहुंचाएं.

आध्यात्मिक मार्ग पर दो सबसे कठिन परिक्षण हैं, सही समय की प्रतीक्षा करने का धैर्य और जो सामने आए उससे निराश ना होने का साहस.

विज्ञापन

जिनके लिए प्रशंसा और विवाद समान हैं तथा जिन पर लालच और लगाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. उस पर विचार करें केवल प्रबुद्ध है जिसे दर्द और खुशी में प्रवेश नहीं होता है. इस तरह के एक व्यक्ति को बचाने पर विचार करें.

इस भौतिक संसार की वास्तविक प्रकृति का सही अहसास, इसके विनाशकारी, क्षणिक और भ्रमपूर्ण पहलुओं को पीड़ित व्यक्ति पर सबसे अच्छा लगता है.

विज्ञापन

हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो, घृणा से विनाश होता है.

साहस ऐसी जगह पाया जाता है जहां उसकी संभावना कम हो.

विज्ञापन

सफलता कभी अंतिम नहीं होती, विफलता कभी घातक नहीं होती, इनमें जो मायने रखता है वो है साहस.

किसी के द्वारा प्रगाढ़ता से प्रेम किया जाना आपको शक्ति देता है और किसी से प्रगाढ़ता से प्रेम करना आपको साहस देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ