बालकनी में लगाएं स्टीविया का पौधा, शुगर के मरीजों के लिए है फायदेमंद

Stevia Plant Growing Tips: अगर आप घर पर पौधा लगाने के शौकीन हैं तो इस बार बालकनी में स्टीविया का पौधा लगाएं. इसे लगाना बहुत ही आसान है, बस आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Stevia Plant Grow at Home

स्टीविया का पौधा घर पर कैसे लगाएं? Image Credit- Freepik

Stevia Plant Benefits: घर में पौधे लगाना अच्छा माना जाता है. इससे घर की हवा एकदम साफ रहती है और सांस लेने में दिक्कत भी नहीं होती. अगर आपके घर में बुजुर्ग या बच्चे हैं तो पौधे लगाना अच्छा हो सकता है. बेहतर है कि आप ऐसे प्लांट को सेलेक्ट करें, जिसे लगाने के बाद फायदे मिलते रहें जैसे स्टीविया का पौधा. बता दें स्टीविया का पौधा शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसे नेचुरल स्वीटनर भी कहा जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. आप इसके पत्ते का इस्तेमाल चीनी की जगह कर सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप इसका पौधा अपनी बालकनी में इन टिप्स की मदद से लगाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे लगाएं स्टीविया का पौधा | Stevia Plant Grow at Home

  • सबसे पहले गमला और मिट्टी को खरीदकर लाएं. इसमें आपको उपजाऊ मिट्टी और जल निकासी गमले का चुनाव करना है.
  • खरीदकर लाने के बाद गमले को मिट्टी के अंदर अच्छी तरह से डालें. फिर बीज को डालकर 2 इंच नीचे दबा दें.
  • गमले को अच्छी तरह से पानी दें और जब तक बीज अंकुरित ना हो जाए, तब तक गमले को सीधी धूप से दूर रखें.
  • गमले में नियमित रूप से पानी डालते रहें और पौधे की देखभाल करते रहें.
  • जब पौधा बढ़ा होने लगे तो इसकी रोपाई करें. पौधे का ध्यान रखने के लिए नीम के तेल का स्प्रे करते रहें.

शुगर के मरीजों के लिए फायदे

  • स्टीविया का पौधा बहुत ही फायदेमंद है. अगर आप इसका सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर कम हो जाएगा.
  • इसमें बहुत ही कम कैलोरी होती है और इसका स्वाद मीठा होता है.
  • इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं.

कैसे करें स्टीविया के पौधे का इस्तेमाल?

इसके पत्तों का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. इसकी पत्तियों से चाय, कॉफी या कुछ मीठी डिश बनाई जा सकती है. अगर आप चाहें तो दही, दूध या पानी में भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ