Nautapa Heat Prevent Tips: नौतपा के दौरान घूमना बहुत रिस्की हो सकता है. इसलिए बहुत ध्यान देने की जरूरत है. अगर आपने पहले ही घूमने का प्लान बना रखा है तो आपको ट्रिप कैंसिल करने की जरूरत नहीं है. कुछ टिप्स का ध्यान रखें और इस भीषण गर्मी में बाहर निकलने से पहले तैयारी पूरी करके रखें और अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखें. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नौतपा में दूध को फटने से कैसे बचाएं? ये 5 चीजें स्टोर करते वक्त रखें ध्यान
गर्मी में किन चीजों को रखें साथ?
- पानी की बोतल
- जरूरी दवाएं
- ग्लूकोज और एनर्जी ड्रिंक्स
- सनस्क्रीन और लोशन
- टोपी या छाता
- गीले वाइप्स
- हल्के कपड़े
नौतपा में बाहर घूमने से पहले किन बातों का रखें ध्यान
जगह को सिलेक्ट करें- कहीं जाने से पहले या जो भी जगह आपने सिलेक्ट की है वहां का टेंपरेचर चेक करें. अगर ज्यादा गर्मी है तो बेहतर होगा कि दूसरी जगह सिलेक्ट करें. वरना घूमने लायक या ठंडी जगह पर जाने का प्लान बनाएं.
ORS के पैकेट साथ रखना बिल्कुल न भूलें- नौतपा में शरीर से तेजी से पानी निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए यात्रा के दौरान पानी पीते रहें. साथ में ORS, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक जरूर रखें.
धूप से बचाने वाले कपड़े पहनें- गर्मी में हल्के रंग और ढीले-ढाले कॉटन कपड़े पहनना सबसे अच्छा माना जाता है. बाहर निकलते समय टोपी, छाता और सनग्लासेस का इस्तेमाल जरूर करें. छोटे बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाएं ताकि फ्रेश धूप का असर कम हो सके.
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घूमने से बचें- नौतपा के दौरान दोपहर का समय सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है. इस समय लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है. कोशिश करें कि सुबह जल्दी या शाम के समय घूमने जाएं.
हल्का और ताजा खाना ही खाएं- ट्रिप के दौरान बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से पेट खराब हो सकता है. गर्मी में बाहर का बासी खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है.
बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें- नौतपा की गर्मी छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकती है. इसलिए अगर वो पहले से ही बीमार हैं तो बिल्कुल भी गर्मी में लेकर ना जाएं.
इसे भी पढ़ें- इस आग जैसी गर्मी में शरीर को रखे ठंडा और फ्रेश, घर पर ऐसे बनाएं ठंडी शिकंजी
संबंधित खबरें
धनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
35 mins agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
1 hr agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
17 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
19 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
20 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
23 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 day agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines