अपने किचन से बिल्कुल निकाल दें ये चीजें, हेल्थ को पहुंचा सकती हैं नुकसान

हमारे किचन में कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें रखना नुकसानदायक हो सकता है. अगर इनका रोजाना इस्तेमाल किया जाए तो कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए उन्हें अपने किचन से हटा दें और अपनी हेल्थ का ख्याल रखें.  

harmful items that may increase cancer risk 

खरोंच वाला नॉन-स्टिक पैन न करें इस्तेमाल. Image Credit- Freepik

किचन में इस्तेमाल होने वाली हर चीज जरूरी नहीं कि हमेशा सैफ रहे. कई बार हम पुराने बर्तन, घिसे हुए कटिंग बोर्ड, प्लास्टिक के कंटेनर और खराब स्पंज को लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं. इन चीजों की हालत खराब होने पर इनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं या फूड में भी लग सकते हैं. इसलिए समय-समय पर किचन की चीजों का टेस्ट करना जरूरी है. किचन में साफ-सफाई, कच्चे और पके खाने को रखने और नमी का ध्यान का ध्यान रखना चाहिए. हालांकि, बाकी कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है. अगर आपके किचन में ये चीजें हैं तो तुरंत बाहर कर दें. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

खरोंच वाला नॉन-स्टिक पैन

अगर आपके नॉन-स्टिक पैन की कोटिंग जगह-जगह से उखड़ने या खराब होने लगी है तो उसे बदल देना बेहतर है. नॉन-स्टिक कुकवेयर को तेज या खुरदरे बर्तनों से खरोंचने से बचाने की सलाह दी जाती है. नॉन-स्टिक कोटिंग को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से दूर रहने की सलाह देते हैं. 

विज्ञापन

प्लास्टिक का कटिंग बोर्ड

कटिंग बोर्ड पर चाकू के गहरे निशान और दरारें पड़ गई हैं तो उसे लंबे समय तक इस्तेमाल न करें. वहीं, अगर आप प्लास्टिक का चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे तुरंत बदल दें. बेहतर होगा कि आप लकड़ी का कटिंग बोर्ड इस्तेमाल करें. इसमें खाना दूषित होने का खतरा कम रहता है. 

विज्ञापन

पुराने और बदबूदार किचन स्पंज

बर्तन साफ करने वाला स्पंज लगातार नमी में रहता है, इसलिए उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. अगर स्पंज से बदबू आने लगे, वह बहुत गंदा हो जाए या टूटने लगे तो उसे बदल दें. सिर्फ पानी से धोकर उसे लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहना सही नहीं है. 

पुराना प्लास्टिक कंटेनर

हर प्लास्टिक कंटेनर को तुरंत फेंकना जरूरी नहीं है, लेकिन जो कंटेनर टूट गया हो, बहुत ज्यादा घिस गया हो या खाने के इस्तेमाल के लिए बना ही न हो, उसे बदलना बेहतर है. खाने के संपर्क में आने वाली पैकेजिंग और प्लास्टिक सामग्री को उसी आधार पर करना चाहिए. 

विज्ञापन

गंदे और पुराने डिश क्लॉथ

किचन का कपड़ा अगर लगातार गीला रहता है और रोजाना धोया नहीं जाता तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. इसलिए कपड़े को इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह सुखाएं और रोजाना धोते रहें. इससे परेशानी नहीं होगी और यह हेल्थ को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा.  

इन चीजों पर भी दें ध्यान 

सिर्फ फर्श, गैस या प्लेटफॉर्म साफ रखना ही जरूरी नहीं है. कटिंग बोर्ड, स्पंज, कपड़े, स्टोरेज कंटेनर और कुकवेयर भी समय-समय पर चेक करें. जो चीजें टूट गई हैं, बहुत ज्यादा घिस चुकी हैं या साफ करने के बावजूद गंदी रहती हैं, उन्हें बदल देना ही बेहतर है, जिससे किचन में फूड कंटैमिनेशन का खतरा कम हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ