साथ होते हुए भी आपके साथ नहीं है पार्टनर, कहीं आप भी फबिंग के शिकार तो नहीं

Phubbing In Relationship: रिलेशनशिप में बहुत से लोग फबिंग का शिकार होते हैं लेकिन उससे अनजान ही रहते हैं. ऐसे में यहां जानिए फबिंग क्या है, इसे कैसे पहचानें और इससे किस तरह बचकर रहा जा सकता है.

what is phubbing
1 / 7
फबिंग को कैसे पहचानें, ऐसे जानिए. AI Generated Image

Relationship Trends: आयदिन सोशल मीडिया पर कई ट्रेंड्स और रिलेशनशिप टर्म्स वायरल होते रहते हैं. इन्हीं में से एक है फबिंग. क्या आप जानते हैं फबिंग क्या होती है?  फबिंग (Phubbing) नया टर्म है लेकिन कोई नई चीज नहीं है. आपने नोटिस किया होगा कि जब आप किसी से बात करते हैं और वह व्यक्ति आपके सामने होते हुए या आपसे बात करते हुए भी अपने फोन में लगा हुआ होता है, इसे ही फबिंग कहते हैं. रिलेशनशिप में अगर आप अपने पार्टनर के साथ हैं और पार्टनर हर समय फोन में लगा रहता है तो यह फबिंग होती है. कई बार व्यक्ति खुद भी जाने-अनजाने फबिंग कर रहा होता है.

विज्ञापन

फबिंग का रिश्ते पर क्या असर पड़ता है

फबिंग का रिश्ते पर क्या असर पड़ता है 2 / 7

फबिंग के कारण रिलेशनशिप में व्यक्ति एकदूसरे से दूरी महसूस करने लगते हैं. साथ होकर भी साथ होने का एहसास नहीं होता है. ऐसा लगता है कि पार्टनर ना बात सुन रहा है और ना ही सुनना चाहता है. फबिंग से आपसी दूरियां गहराने लगती हैं.

विज्ञापन

क्या आप फबिंग कर रहे हैं?

क्या आप फबिंग कर रहे हैं? 3 / 7

अगर आप किसी के सामने आप किसी से बात कर रहे हैं और साथ ही आप अपने फोन में भी किसी से लगातार बात करने में लगे हैं तो इसका मतलब है कि आप फबिंग कर रहे हैं.

सबसे पहले अपना फोन बाहर निकालने की आदत

सबसे पहले अपना फोन बाहर निकालने की आदत 4 / 7

अगर आप किसी से बैठकर बात कर रहे हैं या फिर किसी के साथ खाते-पीते हुए सबसे पहले अपने फोन को निकालकर साइड में रखते हैं और फोन पर बार-बार नोटिफिकेशन देखते हैं तो यह भी फबिंग है.

विज्ञापन

फबिंग कैसे बंद करें

फबिंग कैसे बंद करें 5 / 7

फबिंग को बंद करने के लिए खाने के टेबल को नो फोन जोन बनाएं, जब आप पार्टनर से या किसी और से बात कर रहे हैं तो अपना ध्यान फोन में ना लगाएं. जहां जरूरत ना हो वहां अपना फोन लेकर जाने से या जेब से निकालने से परहेज करें.

फबिंग पर उठाएं आवाज

फबिंग पर उठाएं आवाज 6 / 7

अगर आप फबिंग से परेशान हैं तो आप इसपर आवाज उठा सकते हैं. फबिंग कर रहे व्यक्ति को बताएं कि उसकी फबिंग की आदत सही नहीं है और इससे आपको परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

पेशंट रहना है जरूरी

पेशंट रहना है जरूरी 7 / 7

यह ना सोचें कि कोई व्यक्ति जानबूझकर फबिंग कर रहा है. कई बार फबिंग एक एडिक्शन ना सही लेकिन इम्पल्स आदत होती है. इसीलिए पेशंट रहें और सामने वाले व्यक्ति को समझने की कोशिश करें. यह भी पढ़ें - Toxic स्टार यश ने बताया पत्नी राधिका के साथ कैसा है रिश्ता, यह है दोनों की हैप्पी मैरिड लाइफ का राज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन