किचन में गैस स्टोव ऐसी जगह होती है जहां थोड़ी-सी लापरवाही भी आग लगने या जलने जैसी चीजों का खतरा बढ़ सकती है. इसलिए इसकी साफ-सफाई के साथ-साथ मेंटेनेंस और सेफ्टी पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग गैस के पास बिना सोचे समझे कुछ भी रख देते हैं. मसाले, तेल की बोतल, पेपर टॉवल या प्लास्टिक के डिब्बे ज्यादातर लोग रख देते हैं, लेकिन स्टोव के आसपास रखी कुछ चीजें गर्मी और खुली लौ से पिघल सकती है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए गैस स्टोव के आसपास की जगह को साफ और कम सामान वाला रखना किचन सेफ्टी के लिहाज से बेहतर है. आइए जानते हैं कि गैस के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- Fashion Tips: ऑफिस जाते समय न करें ये 5 ग्रूमिंग मिस्टेक्स, वरना बिगड़ सकता है लुक
तेल और घी की बोतल
खाना बनाते समय तेल या घी की जरूरत बार-बार पड़ती है. इसलिए इन्हें गैस के पास रखना आसान लगता है, लेकिन इन्हें सीधे स्टोव के बगल में रखने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तेज गर्मी की वजह से तेल गर्म हो सकता है और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए तेल और घी को स्टोव से थोड़ी दूरी पर किसी ठंडी जगह पर रखें.
पेपर टॉवल और अखबार
आप पेपर टॉवल और अखबार गैस स्टोव के पास न रखें. इससे आग लगने का खतरा बढ़ सकता है और पेपर टॉवल, नैपकिन, अखबार और कागज जैसी चीजें आसानी से आग पकड़ सकती हैं. अगर ये गैस की लौ के बहुत करीब हैं तो छोटी-सी चिंगारी या लौ इनके पास आ सकती है. इसलिए कागज से बनी चीजों को स्टोव के आसपास रखने के बजाय किसी कैबिनेट में रखें.
प्लास्टिक के डिब्बे और बैग
प्लास्टिक गर्मी की वजह से पिघल सकता है और कुछ प्लास्टिक की चीजें तेज गर्मी के पास रखना सही भी नहीं होती है. गैस के पास रखे प्लास्टिक बैग का गलती से लौ के संपर्क में आना भी खतरा पैदा कर सकता है. इसलिए गैस के पास कोई भी मसाला का डिब्बा न रखें, क्योंकि इससे परेशानी पैदा हो सकती है.
लकड़ी के सामान
लकड़ी के चम्मच, स्पैटुला, कटिंग बोर्ड और दूसरे लकड़ी के सामान को गैस के बिल्कुल पास रखने से बचें. लंबे समय तक गर्मी में रहने पर लकड़ी गर्म हो सकती है और खुली लौ लकड़ी को खराब कर सकती है. इसलिए कोई भी लकड़ी का सामान स्टोव के पास रखने के बजाय किसी ड्रॉअर या होल्डर में रखें.
कपड़े और किचन टॉवल
किचन टॉवल, कपड़े के नैपकिन या एप्रन को गैस के पास रखना आम आदत है, लेकिन कपड़ा खुली लौ के पास लगने से आग पकड़ सकता है. इसलिए टॉवल और कपड़ों को स्टोव से दूर रखें और खाना बनाते समय ढीले कपड़ों को भी लौ से दूर रखें. अगर इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो कपड़ा तुरंत वहां से हटा दें.
इसे भी पढ़ें- Aluminium Foil Hacks: किचन से लेकर घर की सफाई तक, एल्युमिनियम फॉयल के ये 6 इस्तेमाल आएंगे बहुत काम
संबंधित खबरें
बच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
11 hrs agoगर्म पानी से नहाएं या ठंडे से? रोज की इस आदत का शरीर पर पड़ता है अलग असर
12 hrs agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
14 hrs agoअब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल
14 hrs agoParenting Tips: बच्चे मांग रहे हैं मोबाइल? घर पर बनाएं ये मजेदार गेम, घंटों रहेंगे बिजी
14 hrs agoग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किनकेयर नहीं, दूध का करें इस्तेमाल! जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
17 hrs agoपौधे की पत्ती से कैसे उगाएं नया जेड प्लांट? यहां जानिए बिना बीज के लगाने का आसान तरीका
17 hrs agoPitru Paksha Recipe: पितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा
22 hrs agoबाजार से खरीदे करी पत्ते को हफ्तों तक रखना है ताजा तो ऐसे करें स्टोर, जल्दी नहीं सूखेंगे Curry Leaves
1 day agoचाप खाने की क्रेविंग हो रही है? बाजार वाली छोड़ घर पर सोयाबीन से बनाएं सॉफ्ट और जूसी चाप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines