Christmas Special: क्रिसमस के दिन परिवार के साथ जरूर करें ये 5 मजेदार काम, मजा दोगुना हो जाएगा

Christmas Day Activities: क्रिसमस का दिन कहीं बाहर बिताने से अच्छा है कि आप घर पर ही सेलिब्रेट करें और उनके साथ कुछ मजेदार चीजें करने का प्लान बनाएं. इन एक्टिविटीज से ना सिर्फ त्योहार की खुशी दोगुनी बढ़ जाएगी, बल्कि यह दिन आपके परिवार या दोस्तों के लिए भी बहुत खास बन जाएगा. 

kids games

इन एक्टिविटी के माध्यम से आप अपने बच्चों के साथ छुट्टी का आनंद लें. Image Credit- Freepik

Christmas Day Activity Ideas for Adults: क्रिसमस का दिन घर पर रहकर भी यादगार बनाया जा सकता है. वैसे भी बाहर पॉल्यूशन है, जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घर पर ही एंजॉय करने का प्लान बनाएं. यह साल को अलविदा कहने का अच्छा मौका है. बस आपको एक-दूसरे के साथ बैठकर मजेदार पलों को साथ जीना है. आप क्रिसमस की तमाम रस्में करने के बाद पूरे परिवार के साथ कुछ मजेदार चीजों को करने का प्लान बना सकते हैं. बस आपको एक लिस्ट बनानी होगी और टाइम के हिसाब से इन एक्टिविटी को करना होगा. आप लिस्ट में कई चीजें शामिल कर सकते हैं, लेकिन हम आपको सिर्फ 5 चीजें एंजॉय करने की सलाह देंगे ताकि अच्छी तरह से मौज मस्ती की जा सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस के दिन क्या करें? | Christmas Day Games Ideas 

क्रिसमस ट्री सजाएं- आप ट्री को घर पर ही बनाने और सजाने का प्लान बना सकते हैं. इस काम को आप मजेदार तरीके से करें और रंग-बिरंगे कागज या चीजों की मदद से ट्री को सजाएं. सब एक साथ ये काम करेंगे तो बहुत ही मजा आएगा और आपस में प्यार भी बढ़ेगा. 
कैरोल गाना गाएं- क्रिसमस का दिन हो और कैरोल गाना ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. इसके बिना कोई भी त्योहार अधूरा है और पूरे परिवार के साथ बैठकर गाना गाने का भी अपना अलग मजा है. आप इंटरनेट की मदद से गाना गा सकते हैं और खूबसूरत पलों को जी सकते हैं. 
गेम खेलें- आप कोई गेम खेलने का प्लान बना सकते हैं. गेम में आप कोई भी अपनी पसंद का रख सकते हैं और पूरे परिवार के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं. अगर बच्चे हैं तो लूडो खेलना बेस्ट रहेगा, बाकी आप फुटबॉल भी खेल सकते हैं. 
सीक्रेट सांता खेलें- आप घर के अंदर ही सांता बनकर एक दूसरे को उपहार दे सकते हैं. इससे एक दूसरे के प्रति प्यार और इज्जत की भावना बढ़ेगी और साल भर गिफ्ट याद भी रहेगा. आप फैमिली के हिसाब से गिफ्ट का चुनाव करें.
कुकिंग करें- आप पूरे परिवार के साथ मिलकर कुकिंग कर सकते हैं और ढेर सारे व्यंजन तैयार कर सकते हैं. इससे आपको ग्रांड पार्टी की फिलिंग आएगी और आप ढेर सारे व्यंजन एंजॉय भी कर पाएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ