Christmas Special Recipe: घर पर झटपट तैयार करें होममेड बॉर्बन चॉकलेट ब्राउनी, यहां जानिए किन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत

Homemade Chocolate Brownie: क्रिसमस के मौके पर अपने बच्चे के लिए घर पर स्वादिष्ट ब्राउनी तैयार करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको बिस्कुट, चॉकलेट और अंडे की जरूरत होगी. इन्हें आप मार्केट से आराम से खरीद सकते हैं. 

Chocolate Brownie

इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको बिस्कुट, चॉकलेट और अंडे की जरूरत होगी- Image Credit- News24

Christmas Special Chocolate Brownie: क्रिसमस के दिन चर्च जाने और केक काटने की अलग ही खुशी होती है. हालांकि, ज्यादातर लोग प्लम केक काटना और बनाना पसंद करते हैं. लेकिन, अगर आप चॉकलेट लवर हैं और घर पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो होममेड ब्राउनी तैयार करें. क्रिसमस के लिए बॉर्बन बिस्किट ब्राउनी आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. इस ब्राउनी की खास बात है इसका कुरकुरा बिस्कुट बेस ऊपर से सॉफ्ट और फज्र चॉकलेट लेयर से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त है कि आपको हर बाइट में अच्छा लगेगा. इसे आप चाय के साथ, बच्चों के टिफिन में या किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं होममेड बॉर्बन चॉकलेट ब्राउनी की आसान रेसिपी-

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्बन ब्राउनी की आसान रेसिपी

सामग्री

  • बॉर्बन चॉकलेट बिस्किट- 22
  • मक्खन- 4 टेबलस्पून (पिघला हुआ)
  • मैदा- आधा कप
  • कोको पाउडर- आधा कप
  • चीनी- आधा कप
  • वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच 
  • नमक- 1 चुटकी
  • चॉकलेट चिप्स- आधा कप
  • अंडे- 2

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर पहले ही ओवन को 175 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें.
  • एक कटोरी में क्रश किए हुए बॉर्बन बिस्किट और पिघला हुआ मक्खन डालें. अब इस मिश्रण को 8×8 इंच की बेकिंग ट्रे में डालकर चम्मच या कटोरी की मदद से अच्छी तरह दबा दें ताकि एक मजबूत और कुरकुरा बेस बन जाए.
  • अब आपको ब्राउनी का बैटर तैयार करना है.एक बड़े बाउल में चीनी, अंडे और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. दूसरे बर्तन में मैदा, कोको पाउडर और नमक छानकर मिला लें.
  • अब इस सूखे मिश्रण को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.ध्यान रखें कि बैटर को ज्यादा न फेंटें, वरना ब्राउनी सख्त हो जाएगी. चाहें तो इसमें चॉकलेट चिप्स भी मिला सकते हैं. बस सभी चीजें बनाकर तैयार हैं. 
  • अब बैटर को बिस्किट बेस के ऊपर फैलाएं और ट्रे को ओवन में रखें और 20–25 मिनट तक बेक करें. जब टूथपिक डालने पर उस पर हल्के गीले क्रम्ब्स आएं, तो समझ जाएं कि ब्राउनी तैयार है. 

इसे भी पढ़ें- Christmas पर जरूर एक्सप्लोर करें दिल्ली के ये 4 लोकप्रिय चर्च, प्रभु ईसा मसीह को याद करके मन को मिलेगी शांति और सुकून

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ