सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है. गर्मियों में अक्सर गीजर कई महीनों तक बंद रहता है और ठंड आते ही लोग इसे दोबारा इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक बंद रहने के बाद गीजर को सीधे चालू करना खतरे से भरा हो सकता है? ऐसे में गीजर इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह के ब्लास्ट या घटना से बचा जा सके. इसलिए हम आपके साथ कुछ ऐसी चीजें साझा कर रहे हैं, जिन्हें गीजर इस्तेमाल करने से पहले देखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Winter Hacks: रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? सर्दियां शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम
गीजर इस्तेमाल करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान? | Geyser Safety Tips During Winter
गीजर की रॉड करें चेक
लंबे समय तक बंद रहने की वजह से गीजर की रॉड, वायरिंग, प्लग या दूसरे हिस्सों में खराबी आ सकती है. इसलिए इसे चालू करने से पहले बिजली के तार, प्लग और स्विच को अच्छी तरह चेक करें. अगर तार कटा हुआ है, प्लग ढीला है या कहीं जलने के निशान दिखाई दे रहे हैं तो गीजर का इस्तेमाल न करें. इलेक्ट्रिशियन से चेक करवाने के बाद ही गीजर का इस्तेमाल पानी गर्म करने के लिए करें.
पानी की सप्लाई चेक करना न भूलें
गीजर को ऑन करने से पहले यह चेक करें कि उसमें पानी की सप्लाई ठीक से आ रही है. इलेक्ट्रिक स्टोरेज गीजर को खाली टैंक के साथ चालू करने से हीटिंग एलिमेंट खराब हो सकता है. इसलिए पहले पानी का इनलेट खोलें और गर्म पानी के नल को तब तक खुला रखें, जब तक लगातार पानी आने न लगे.
लीकेज और जंग को चेक करें
गीजर कई महीनों तक इस्तेमाल न होने पर इसकी रॉड पर जंग लगने की समस्या हो सकती है. रॉड वाले गीजर का ऊपर वाला हिस्सा भी चेक करें. वहीं, दीवार पर लगाने वाला गीजर चालू करने से पहले सभी हिस्सों को ध्यान से देखें. अगर कहीं से पानी टपक रहा है, पाइप में दरार है या गीजर के आसपास नमी दिखाई दे रही है तो पहले समस्या को ठीक करवाएं.
प्लग करें चेक
पानी को गर्म करने से पहले आप गीजर का प्लग चेक करें. प्लग कई बार शॉर्ट होता है, जिससे करंट लगने की समस्या बढ़ जाती है. बेहतर होगा कि आप चेक कर लें और वायर को अच्छी तरह से देखें. अगर वायर जरूरत से ज्यादा खराब हो गया है तो इसे बदल दें और कहीं से शॉर्ट हो रहा है तो टेप लगाकर इस्तेमाल करें.
चप्पल पहनकर इस्तेमाल करें
कभी भी गीजर नंगे पैर न लगाएं, क्योंकि इससे करंट लगने का खतरा बढ़ सकता है. बाथरूम या गीली जगह पर गीजर लगाने से पहले चप्पल जरूर पहन लें. इस दौरान आपके हाथ और पैर बिल्कुल भी गीले नहीं होने चाहिए.
इसे भी पढ़ें- तौलिया धोते समय उसमें सिरका डालने से क्या होता है? यहां जानिए Towel में क्या बदलाव कर सकता है विनेगर
संबंधित खबरें
रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
9 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
11 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
11 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
1 day agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 day agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
1 day agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 day agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
2 days agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines