रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका भी है. यह वह दिन जब भाई को बहन की बचपन की लड़ाई याद आती है और एक बहन अपने भाई की शरारतें याद करती है. अगर दोनों बड़े हो जाते हैं तो उन्हें बड़े होने के बाद की जिम्मेदारियां याद आती हैं. इसलिए भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है, जिसमें ढेर सारी यादें होती हैं और प्यार तो कूट-कूटकर भरा हुआ होता है. ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन का त्योहार थोड़ा अलग और यादगार बनाना चाहते हैं तो भाई-बहन साथ मिलकर कुछ खास एक्टिविटीज कर सकते हैं. यह एक्टिविटीज क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर घूमने का बना रहे प्लान? उदयपुर से गोवा तक ये 5 जगहें बनाएंगी छुट्टियां यादगार
साथ में बनाएं कोई स्पेशल डिश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन मिलकर अपनी पसंद की कोई डिश बना सकते हैं. आप घर पर मिठाई, केक, स्नैक्स या कोई पसंदीदा खाना तैयार कर सकते हैं. इससे त्योहार की तैयारियों में साथ बिताया समय भी एक खूबसूरत याद बन जाएगा. खाना बनाते समय पुरानी यादों और बचपन के किस्सों को याद करना इसे और मजेदार बना सकता है.
पुरानी तस्वीरों से बनाएं स्पेशल मेमोरी वीडियो
पुराने फोटो एलबम या फोन में मौजूद बचपन की तस्वीरें निकालें और दोनों मिलकर एक छोटा-सा मेमोरी वीडियो तैयार करें. बचपन की तस्वीरों के साथ उस समय की मजेदार बातें और यादें एड कर सकते हैं. इसे परिवार के साथ देखकर रक्षाबंधन की शाम को और खास बनाया जा सकता है. अगर आपके पास कुछ भी नहीं हैं तो यह स्पेशल वीडियो बना सकते हैं.
साथ में करें आउटिंग प्लान
अगर समय हो तो भाई-बहन साथ में किसी पार्क, कैफे, म्यूजियम या आसपास की किसी खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं. जरूरी नहीं कि इसके लिए लंबा ट्रिप प्लान किया जाए. आप सिर्फ कुछ ही घंटे बिता सकते हैं, क्योंकि बातें करना और साथ में तस्वीर लेना भी त्योहार को यादगार बना सकता है.
एक-दूसरे के लिए लिखें खास नोट
इस रक्षाबंधन सिर्फ राखी और गिफ्ट देने के बजाय भाई-बहन एक-दूसरे के लिए छोटा-सा हाथ से लिखा नोट भी तैयार कर सकते हैं. इसमें बचपन की कोई मजेदार याद, एक-दूसरे के लिए धन्यवाद या आने वाले समय के लिए बेस्ट ऑफ लक भी लिखा जा सकता है. यह छोटा-सा नोट आगे रिश्ते की खूबसूरत याद बनकर रहेगा.
साथ में करें कोई पुरानी पसंदीदा एक्टिविटी
बचपन में दोनों को कोई गेम खेलना, फिल्म देखना या कोई खास एक्टिविटी पसंद थी तो इस रक्षाबंधन उसे दोबारा कर सकते हैं. आप बोर्ड गेम, कैरम, लूडो, पुरानी फिल्म देखना या साथ में म्यूजिक सुनना जैसी चीजें कर सकते हैं. ऐसी छोटी चीजें भी बचपन की यादें फ्रेश बना सकती हैं. बस आपको चीजें पहले से प्लान करनी होंगी.
इसे भी पढ़ें- टाइल्स की लाइनों पर जमी गंदगी कैसे करें आसानी से साफ? यहां जानिए सबसे आसान ट्रिक्स
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
5 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
8 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
13 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
15 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines