रक्षाबंधन पर घूमने का बना रहे प्लान? उदयपुर से गोवा तक ये 5 जगहें बनाएंगी छुट्टियां यादगार
क्या आप भी इस रक्षाबंधन कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां आप अच्छा वक्त बिता सके, खानपान का आनंद उठा सके और कई तस्वीरें भी लें सकें. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 जगहों के बारे में.

रक्षाबंधन करीब है, इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन और परिवार के साथ एक छोटी ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं. लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कहां-कहां जा सकते हैं. आइए जानते हैं आपके लिए कौन सी जगह बेहतर हो सकती है.
उदयपुर
2 / 7रक्षाबंधन पर उदयपुर की यात्रा आपको शाही महलों, शांत झीलों और खूबसूरत नजारों से रूबरू कराएगी. परिवार के साथ घूमने और यादगार तस्वीरें लेने के लिए यह शानदार जगह है.
जयपुर
3 / 7जयपुर अपनी ऐतिहासिक इमारतों, किलों, बाजारों और राजस्थानी संस्कृति के लिए मशहूर है. रक्षाबंधन की छुट्टियों में भाई-बहन यहां घूमने के साथ स्थानीय खानपान और खरीदारी का मजा ले सकते हैं, यहां स्थानीय बाजार काफी अच्छा है.
जैसलमेर
4 / 7जैसलमेर की सुनहरी हवेलियां, विशाल किला और रेगिस्तान की खूबसूरती आपकी इस ट्रिप को खास बना सकती है. भाई-बहन और परिवार के अन्य लोगों के साथ ऊंट सफारी, रेगिस्तानी शाम और लोक संगीत का आनंद यहां मिलेगा और खानपान भी काफी स्वादिष्ट होता है.
गोवा
5 / 7अगर रक्षाबंधन पर कुछ अलग अनुभव चाहते हैं, तो गोवा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. खूबसूरत समुद्र तट, स्वादिष्ट खानपान और शांत माहौल परिवार के साथ छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं. वहीं अगर आप रात में पार्टी करना चाहते हैं, तो यह जगह इसके लिए काफी मशहूर है.
मसूरी
6 / 7मसूरी की हरियाली, पहाड़ी रास्ते और सुहाना मौसम रक्षाबंधन की छुट्टी के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां आप प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं.
इस बात का खास ध्यान रखें
7 / 7बारिश की स्थिति बनी हुई है, इसलिए यात्रा प्लेन करने से पहले स्थानीय मौसम की स्थिति और प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देशों को जरूर जान लें, इससे आपकी ट्रिप खराब होने से बचेगी और सही जगह चुनने में आसानी होगी. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: मुंबई से गंगटोक-दार्जिलिंग का शानदार 7 दिन का टूर, फ्लाइट से



















