Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन पर भाई-बहन साथ में करें ये 5 काम, त्योहार बन जाएगा यादगार

Raksha Bandhan Activities: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं है. इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ दिन को और यादगार बना सकते हैं. इसे खास बनाने के लिए आपको अपनी बहन या भाई के साथ ये चीजें करनी होंगी.

Raksha Bandhan Activities

पुरानी तस्वीरों से बनाएं स्पेशल मेमोरी वीडियो. Image Credit-istock

विज्ञापन

रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका भी है. यह वह दिन जब भाई को बहन की बचपन की लड़ाई याद आती है और एक बहन अपने भाई की शरारतें याद करती है. अगर दोनों बड़े हो जाते हैं तो उन्हें बड़े होने के बाद की जिम्मेदारियां याद आती हैं. इसलिए भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है, जिसमें ढेर सारी यादें होती हैं और प्यार तो कूट-कूटकर भरा हुआ होता है. ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन का त्योहार थोड़ा अलग और यादगार बनाना चाहते हैं तो भाई-बहन साथ मिलकर कुछ खास एक्टिविटीज कर सकते हैं. यह एक्टिविटीज क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर घूमने का बना रहे प्लान? उदयपुर से गोवा तक ये 5 जगहें बनाएंगी छुट्टियां यादगार

विज्ञापन

साथ में बनाएं कोई स्पेशल डिश

रक्षाबंधन पर भाई-बहन मिलकर अपनी पसंद की कोई डिश बना सकते हैं. आप घर पर मिठाई, केक, स्नैक्स या कोई पसंदीदा खाना तैयार कर सकते हैं. इससे त्योहार की तैयारियों में साथ बिताया समय भी एक खूबसूरत याद बन जाएगा. खाना बनाते समय पुरानी यादों और बचपन के किस्सों को याद करना इसे और मजेदार बना सकता है. 

पुरानी तस्वीरों से बनाएं स्पेशल मेमोरी वीडियो  

पुराने फोटो एलबम या फोन में मौजूद बचपन की तस्वीरें निकालें और दोनों मिलकर एक छोटा-सा मेमोरी वीडियो तैयार करें. बचपन की तस्वीरों के साथ उस समय की मजेदार बातें और यादें एड कर सकते हैं. इसे परिवार के साथ देखकर रक्षाबंधन की शाम को और खास बनाया जा सकता है. अगर आपके पास कुछ भी नहीं हैं तो यह स्पेशल वीडियो बना सकते हैं. 

साथ में करें आउटिंग प्लान

अगर समय हो तो भाई-बहन साथ में किसी पार्क, कैफे, म्यूजियम या आसपास की किसी खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं. जरूरी नहीं कि इसके लिए लंबा ट्रिप प्लान किया जाए. आप सिर्फ कुछ ही घंटे बिता सकते हैं, क्योंकि बातें करना और साथ में तस्वीर लेना भी त्योहार को यादगार बना सकता है. 

विज्ञापन

एक-दूसरे के लिए लिखें खास नोट

इस रक्षाबंधन सिर्फ राखी और गिफ्ट देने के बजाय भाई-बहन एक-दूसरे के लिए छोटा-सा हाथ से लिखा नोट भी तैयार कर सकते हैं. इसमें बचपन की कोई मजेदार याद, एक-दूसरे के लिए धन्यवाद या आने वाले समय के लिए बेस्ट ऑफ लक भी लिखा जा सकता है. यह छोटा-सा नोट आगे रिश्ते की खूबसूरत याद बनकर रहेगा. 

साथ में करें कोई पुरानी पसंदीदा एक्टिविटी

बचपन में दोनों को कोई गेम खेलना, फिल्म देखना या कोई खास एक्टिविटी पसंद थी तो इस रक्षाबंधन उसे दोबारा कर सकते हैं. आप बोर्ड गेम, कैरम, लूडो, पुरानी फिल्म देखना या साथ में म्यूजिक सुनना जैसी चीजें कर सकते हैं. ऐसी छोटी चीजें भी बचपन की यादें फ्रेश बना सकती हैं. बस आपको चीजें पहले से प्लान करनी होंगी. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ