खबर की मुख्य बातें:
- मौसम बदलने, तापमान में उतार-चढ़ाव, कम नमी और गर्म पानी से नहाने के कारण स्किन रूखी होकर खुजली का कारण बनती है.
- स्किन की ऊपरी लेयर कमजोर होने पर नमी तेजी से कम होती है, जिससे स्किन रूखी, संवेदनशील और खुजली वाली हो जाती है.
- खुशबूदार साबुन, हार्श क्लींजर और बार-बार रगड़कर साफ करने से स्किन में जलन और एलर्जी बढ़ सकती है.
इस मौसम में बार-बार खुजली होना आम बात है, क्योंकि ठंड की वजह से स्किन रूखी पड़ने लगती है या नहाने के बाद ज्यादा खिंचाव महसूस होता है. हालांकि, मौसम बदलने, तापमान में उतार-चढ़ाव आने, कम नमी और गर्म पानी से नहाने की वजह से नेचुरल ग्लो काफी इफेक्ट होता है और स्किन बेजान हो जाती है. इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह की क्रीम या तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर स्किन ड्राई हो जाती है. इसलिए खुजली से राहत पाने के लिए नहाने के पानी में घरेलू चीजें मिलाई जा सकती हैं. अगर आपको भी इंफेक्शन या खुजली से बचना है तो नहाने के पानी में नीम के पत्ते या बेकिंग सोडा जैसी चीजें मिलाएं. ये चीजें आपको संक्रमण और कई मौसमी बीमारियों से दूर रखने का काम करेंगी. बाकी इन चीजों का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते है.
इसे भी पढ़ें- ट्रिप की प्लानिंग में क्या आप भी लेते हैं AI की मदद? मुश्किल में धकेल सकती है ये शॉर्टकट
बदलते मौसम में त्वचा पर खुजली क्यों होने लगती है?
स्किन हमारे शरीर की ऊपरी लेयर होती है. यह शरीर में नमी बनाए रखने और बाहरी परेशान करने वाले तत्वों से बचाव करने में मदद करती है. जब स्किन की यह परत कमजोर हो जाती है तो नमी तेजी से कम हो सकती है. इससे स्किन रूखी, संवेदनशील और खुजली वाली हो सकती है.
- मौसम में बदलाव होने की वजह से हवा में नमी कम होने लगती हैं. इसलिए स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है और त्वचा पर रूखापन, सफेद परत, खिंचाव और खुजली महसूस होती है.
- ठंड बढ़ने पर लोग अक्सर बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं. इससे स्किन की नमी गायब हो जाती है और खुजली होने लगती है.
- खुशबू वाले साबुन, हार्श क्लींजर और बार-बार स्किन को रगड़कर साफ करने से त्वचा में जलन बढ़ सकती है और एलर्जी हो जाती है.
- हर तरह की खुजली का कारण मौसम नहीं होता. कई बार यह एक्जिमा, कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस, पित्ती और कुछ संक्रमणों भी हो सकते हैं. अगर खुजली बार-बार होती है, स्किन पर लाल चकत्ते आते हैं या घाव बनने लगते हैं तो सही कारण जानने के लिए स्किन डॉक्टर से बात जरूर करें.
नीम के पत्तों का पानी
आप नहाने के पानी में नीम के पत्ते मिला सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि नीम का पानी अपने प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है. यह स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्याओं के लिए रामबाण की तरह काम करता है. इसके पानी से नहाने से आपको बहुत फायदेमंदा होगा, क्योंकि ये पानी आपको मौसमी खुजली और फंगल इन्फेक्शन से दूर रखेगा.
सामग्री
- नीम के पत्ते – 20
- सादा पानी – 2 बाउल
विधि
नहाने के पानी में नीम के पत्तों का इस्तेमाल करने के लिए आपको नीम के पत्तों को पानी में डालकर उबालना होगा और ठंडा होने पर उसे नहाने के पानी में डालकर इस्तेमाल करना होगा. बता दें, नीम का पानी पिंपल्स, रेशैज और स्किन प्रॉब्लम को भी ठीक करने में मदद करता है. नीम के पानी से नहाने से बॉडी से आने वाली बदबू भी कम हो जाती है और बदबू शरीर के कुछ नमी वाले हिस्सों में बैक्टीरिया पनपने के कारण होती है तो इसलिए आप इस नुस्खे का इस्तेमाल करें.
बेकिंग सोडा का पानी
नहाने के पानी में बेकिंग सोडा डालकर नहाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं. इसके लिए आप नहाने के पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर नहाएं, क्योंकि ये स्किन को मुलायम बनाता है और आपको संक्रामक से भी दूर रखता है. इसके अलावा, यह पानी से होने वाले तमाम प्रभाव को शरीर से डिटॉक्स करने मदद करता है.
सामग्री
बेकिंग सोडा – 5 बड़े चम्मच
पानी – 1 बाल्टी
विधि
आप बेकिंग सोडा को नहाने के पानी में सीधे तौर पर डाल कर नहाएं. बता दें कि बेकिंग सोडा के पानी से नहाने के कई फायदे हैं लेकिन ये खुजली, पिंपल्स, रेशैज और स्किन प्रॉब्लम को भी ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है. साथ ही, ये स्किन को पूरी तरह से साफ भी करता है तो आप रोज नहाने के पानी में बेकिंग सोडा मिला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेंगे और पैसे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
16 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
18 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
2 days agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines