Home Remedies For Dark Mehendi: कल यानि कि 13 अक्टूबर 2022 को करवाचौथ (Karwa Chauth) का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। करवाचौथ हर सुहागिन स्त्री के लिए खास महत्व रखता है। इस त्योहार में महिलाएं पति के लिए सोलह श्रृंगार करके सजती-संवरती हैं। इसलिए मेंहदी के बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है।
ऐसे में अगर आप अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा करना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए आसान से नुस्खे लेकर आए हैं जिनको अपनाकर आपकी मेहंदी का रंग बहुत काला या डार्क हो जाएगा। जिससे आपके हाथ सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे, तो चलिए जानते हैं मेहंदी को गाढ़ा करने के तरीके-
इस बात का ध्यान रखें मेहंदी लगाते समय
आप मेहंदी लगवाने से पहले अपने हाथ और पैरों को साबुन या हैंड वॉश से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। दरअसल आपके हाथों और पैरों पर घर में रहने के बाद भी धूल मिट्टी लग जाती है जिसके कारण मेहंदी का रंग हल्का आता है।
अभी पढ़ें – Karva Chauth Makeup: करवा चौथ पर 10 मिनट में ऐसे करें मेकअप, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज…
मेहंदी ऑयल लगाएं
मेहंदी के तेल को मेहंदी लगवाने से पहले इस्तेमाल किया जाता है। ये आपको बाजार में आसानी से मिल जाता है। इस ऑयल को मेहंदी से पहले अपने दोनों हाथों पर अच्छी तरह से लगाकर रब कर लें। इससे आपकी मेहंदी खूब काली रचती है।
नींबू और चीनी का पानी लगाएं
ये एक बहुत ही कॉमन नुस्खा है जिसको आमतौर पर हर कोई उपयोग करता है। इसके लिए आप आधे कप पानी में 1 चम्मच चीनी और आधा नींबू डालकर अच्छी तरह से गोल लें। फिर आप इस लिक्विड को एक कॉटन बॉल की मदद से अपनी सूखी हुई मेहंदी पर लगाएं।
लौंग का धुआं लगाएं
अगर आप अपनी मेहंदी को गाढ़ा करना चाहते हैं तो ऐसे में आप 1 कपूर के ऊपर 2 लौंग को रखकर जलाएं। फिर आप इस धुएं को मेहंदी पर लगाएं। इससे आपकी मेहंदी का रंग बहुत गाढ़ा हो जाता है।
कॉफी का पानी लगाएं
क्या आप जानते हैं कि कॉफी पाउडर की मदद से भी आप मेहंदी के रंग को गाढ़ा कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में कॉफी पाउडर मिलाएं और मेंहदी के सूख जाने के बाद एक कॉटन बॉल की मदद से मेहंदी के ऊपर लगाएं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
34 mins agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
3 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
3 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
4 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
11 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines