How To Cool Water Tank: गर्मियों की सबसे बड़ी समस्या है कि जब भी हम नल खोलते हैं तो टंकी से गर्म पानी आने लगता है. कई बार पानी इतनी गर्म होता है कि इस्तेमाल नहीं किया जाता और यह समस्या सिर्फ एक दिन की नहीं रहती बल्कि गर्मियों के पूरे सीजन रहती है. इसलिए इसका हल ढूंढना बहुत जरूरी है, खासकर दोपहर के समय यह समस्या और भी बढ़ जाती है. ऐसे में नहाना, कपड़े धोना या किचन का काम करना आदि मुश्किल हो जाता है.अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक छोटे-छोटे टिप्स आपकी इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है. इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में इस तरह झटपट बनाकर खाएं टेस्टी झालमुरी, चटपटा और टेस्टी है यह ब्रेकफास्ट
टंकी का पानी गर्म क्यों होता है?
ज्यादातर घरों में टंकी छत पर रखी होती है और जब इसपर सीधी धूप पड़ती है तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि, प्लास्टिक की टंकियां जल्दी गर्म हो जाती हैं, जिससे अंदर का पानी भी उबलने जैसा हो जाता है और कुछ लोग काले रंग को भी जिम्मेदार मानते हैं. काले रंग की टंकी ज्यादा हीट एब्जॉर्ब करती है, जिससे पानी और ज्यादा गर्म हो जाता है.
टंकी का पानी कैसे रखें ठंडा?
पानी को ठंडा रखने के लिए थर्माकोल का टुकड़ा काम आ सकता है. टंकी के ढक्कन के अंदर या ऊपर थर्माकोल का टुकड़ा लगा दें. ऐसा इसलिए क्योंकि थर्माकोल हीट को अंदर जाने से रोकता है, जिससे पानी कम गर्म होता है. यह एक तरह का इंसुलेटर होता है, जो धूप की गर्मी को काफी हद तक ब्लॉक कर देता है. अगर आप चाहें तो टंकी के आसपास भी लगा सकते हैं.
पानी ठंडा रखने के लिए काम आएंगे ये टिप्स
टंकी को ढककर रखें- टंकी के ऊपर गीला कपड़ा, जूट की बोरी या कवर डालने से तापमान कम किया जा सकता है.
सफेद पेंट करें- अगर आपकी टंकी काली है तो उस पर सफेद पेंट कर दें. सफेद रंग धूप को रिफ्लेक्ट करता है और पानी को जल्दी गर्म नहीं होने देता.
टंकी शेड के नीचे रखें- टंकी के ऊपर टीन या प्लास्टिक की छत लगाकर सीधी धूप से बचाया जा सकता है.
पानी को स्टोर करें- पानी को गर्म होने ना दें और वक्त पर पानी को स्टोर करें. आप सुबह या शाम के वक्त पानी को भरें, ताकि पानी ज्यादा गर्म ना मिले.
इसे भी पढ़ें- नाखून चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं? इन 5 तरीकों से Nail Biting पूरी तरह भूल जाएंगे आप
संबंधित खबरें
किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
17 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
20 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
21 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
22 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
23 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines