नाखून चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं? इन 5 तरीकों से Nail Biting पूरी तरह भूल जाएंगे आप

Nakhun Chabane Ki Adat: ऐसे बहुत से लोग हैं जो नाखून चबाने के आदि हो जाते हैं. यहां जानिए किस तरह छोड़ी जा सकती है यह बुरी आदत.

Nail biting

इस तरह छूट जाएगा नाखून चबाना.

विज्ञापन

How To Stop Nail Biting: नाखून चबाने की आदत ज्यादातर बचपन से शुरू होती है. एंजाइटी, घबराहट, डर या फिर नर्वस होने पर नाखून चबाने (Nakhun Chabane Ki Aadat) की आदत लग जाती है और फिर जल्दी नहीं छूटती. नाखून चबाने की यह आदत व्यक्ति को दूसरों के सामने शर्मिंदगी का पात्र तो बनाती ही है, साथ ही इससे नाखून कमजोर होने लगते हैं, रूखे और खुरदुरे दिखते हैं और कई बार व्यक्ति नाखूनों को परमानेंटली खराब कर लेता है. ऐसे में यहां जानिए नाखून चबाने की इस आदत से किस तरह छुटकारा पाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – उल्टी जैसा लगने लगे तो तुरंत खा लें यह चीज, जी मिचलाना हो जाएगा बंद

विज्ञापन

कैसे छोड़ें नाखून चबाने की आदत

खुद को रखें रिलैक्स्ड

नाखून चबाना व्यक्ति तब शुरू करता है जब वह स्ट्रेस में होता है या उसे बहुत ज्यादा किसी बात की टेंशन सताने लगती है. ऐसे में जितना हो सके खुद को रिलैक्स्ड रखने की कोशिश करें. रिलैक्स फील करने पर नाखून चबाने की इच्छा कम होने लगती है.

लगाएं चटक नेल पॉलिश

विज्ञापन

नाखूनों पर चटक नेल पॉलिश लगाने पर जब आप नाखून चबाएंगे तो आपको दुख होगा कि आपने अपनी नेल पेंट खराब कर ली है. ऐसे में लड़कियां यह तरीका आजमा सकती हैं जिससे नेल पॉलिश बचाने की जद्दोजहद में वे नाखून चबाने से परहेज करने लगें.

लगा सकते हैं टेप

विज्ञापन

अगर आपको यह ध्यान में रखना है कि आप अपने नाखून ना चबाएं तो इसके लिए आप नाखून पर टेप लगा सकते हैं. ऐसे में जब आप नाखून पर टेप लगाते हैं तो नाखून चबाते समय आपको टेप चबानी पड़ेगी जोकि एक फिजिकल रिमाइंडर की तरह है कि आपको नाखून नहीं चबाने हैं. आप घर पर हों तो खासतौर से यह तरीका काम आता है.

हाथों को रखें बिजी

विज्ञापन

कई बार हाथ खाली रहते हैं तो व्यक्ति नाखून चबाने लगता है. ऐसे में आप अपने हाथों को बिजी रखकर नाखून चबाने की आदत छोड़ सकते हैं. आप चाहे तो कोई फिजेट टॉय खरीद सकते हैं जिससे आपके हाथ किसी ना किसी काम में लगे रहें और आपको नाखून चबाने की इच्छा ना हो.

मोटिवेशन ढूंढें

विज्ञापन

नाखून चबाने की आदत छोड़ने के लिए आपको खुद को मोटिवेटेड रखना जरूरी है. इसके लिए आप टाइमर लगा सकते हैं कि कुछ भी हो आपको नाखून नहीं चबाने हैं और हर थोड़ी-थोड़ी देर का टाइमर लगाने से पूरा दिन आप बिना नाखून चबाए निकाल सकते हैं.

नाखून चबाना कब बड़ी दिक्कत बन जाता है

विज्ञापन
  • जब नाखूनों के आस-पास की त्वचा कटने-फटने लगती है, त्वचा से खून निकलने लगता है या दर्द होता है.
  • नाखून चबाते रहने से दांतों में दरार आने लगती है, मसूड़ों को नुकसान होता है या दांत टेढ़े-मेढ़े होना शुरू हो जाते हैं.
  • नाखून चबाने की आदत से नाखूनों पर इंफेक्शन हो सकता है.
  • शर्मिंदगी या घबराहट के कारण मानसिक परेशानी होने लगती है.

यह भी पढ़ें – 7 लक्षण बताते हैं ज्यादा चीनी खा रहे हैं आप, शरीर में शुगर बढ़ने का संकेत देते हैं ये निशान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ