Beard Growth Problem In Men: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उम्र होने के बाद भी उनके चेहरे में न तो दाढ़ी है और ना ही मूंछें. इस वजह से हर कोई उनका मजाक बनाता है और जिससे ऑफिस, कॉलेज आदि जगहों में जाने का भी मन नहीं करता. चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें उगाने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है.
हालांकि, इस समस्या के पीछे असल कारण क्या है इसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है. बता दें कि इस समस्या के पीछे कारण है एक खास हार्मोन की कमी, जो अगर ठीक हो जाए, तो चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें खुद-ब-खुद आ जाएं. इस स्टोरी में हम आपको इस समस्या की वजह और उपाय दोनों बताएंगे, आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: चिपचिपे बालों के क्या कारण हैं? आयुर्वेद से जानिए चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए
किस हार्मोन की कमी के कारण नहीं आती दाढ़ी-मूंछें?
15-16 साल की उम्र में लड़कों को दाढ़ी-मूंछें आने लगती है और कई को बहुत ज्यादा. लेकिन कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं, जिनकी उम्र 20 पार कर लेती है, लेकिन चेहरे पर दाढ़ी और मूंछों का अता-पता नहीं होता. दरअसल, इसके पीछे वजह है टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) हार्मोन, जो पुरुषों का प्रमुख सेक्स हार्मोन होता है. यहीं हार्मोन दाढ़ी-मूंछ के विकास के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है.
टेस्टोस्टोरोन हार्मोन (Testosterone Hormone Deficiency) को लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यही हार्मोन चेहरे के बालों के रोम (फॉलिकल्स) को उत्तेजित करता है, जिससे बालों का विकास होता है. ऐसे में जिन पुरुषों में इस हार्मोन की कमी होती है, उनके चेहरे के बाल पतले, कम घने हो सकते हैं.
किस कारण हो जाती है पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी?
इस हार्मोन की कमी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो सीधे तौर पर आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई हैं. इनमें ज्यादा तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी, मोटापा और थायरॉइड जैसी समस्या शामिल हैं. इस बात पर भी ध्यान दें कि कई मामलों में जेनेटिक्स भी दाढ़ी-मूंछ के विकास को प्रभावित करते हैं, यानी परिवार में अगर कम बालों की समस्या रही हो, तो आपको भी यह समस्या हो सकती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पिट्यूटरी ग्रंथि की समस्या या हार्मोनल डिसऑर्डर के कारण भी टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है.
कैसे बढ़ाएं अपना टेस्टोस्टेरोन लेवल?
- सबसे पहले आप डॉक्टर से सलाह लें और उनके सुछाव के अनुसार टेस्टोस्टेरोन लेवल का टेस्ट करवा सकते हैं. इससे आपको मालूम चलेगा कि क्या आपमें सच में इस हार्मोन की कमी है या नहीं?
- अब आते हैं अपने मुख्य सवाल के जवाबों पर, अगर आपमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन (How To Increase Testosterone Level) की कमी है, तो आपको अपनी डेली रूटीन में कुछ चीजों में बदलाव लाना पड़ेगा, तभी जाकर यह समस्या हल हो सकती है.
- इसके लिए संतुलित आहार लें, जिसमें प्रोटीन, जिंक और विटामिन डी भरपूर मात्रा में हो.
- नियमित एक्सरसाइज करें, वेट ट्रेनिंग करें इससे हार्मोन लेवल बढ़ने में मदद मिलती है.
- साथ ही तनाव कम करना भी बहुत जरूरी है.
- हालांकि, अगर समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से हार्मोन थेरेपी या अन्य उपचार कराया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बिना तली आलू पूड़ी बनाने की आसान रेसिपी! स्वाद और सेहत का है ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन, अभी करें ट्राई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
20 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
59 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines