चिपचिपे बालों के क्या कारण हैं? आयुर्वेद से जानिए चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए

Sticking Hair: अगर आपके बाल चिपचिपे हो जाते हैं और उतरने लगते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको इससे छुटकारा पाने के आसान हैक्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें अपनाया जा सकता है. 

Sticking Hair

बाल चिपचिपे क्यों होते हैं? Image Credit- Shutterstock   

Sticking Hair: बालों का उतरना और झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन अब चिपचिपापन भी तेजी से देखने को मिल रहा है. कहीं से आते वक्त या सुबह उठने के बाद अक्सर बाल चिपचिपे नजर आते हैं. कई बार बाल धोने के बाद भी ऑयली हो जाता है और बाल आपस में चिपकने लगते हैं. इसकी वजह से कई लोगों को हेयर फॉल की समस्या (Hair Fall Problem) का भी सामना करना पड़ता है. हालांकि, ऑयली बाल होने की कोई एक वजह नहीं है. ऐसा अक्सर गर्मी, पसीना, गलत खान-पान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल भी शामिल है. हालांकि, इससे बचने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बाल झड़ना कम नहीं होता. लेकिन सही वजह पहचानकर और देसी उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. हम आपके साथ बालों का चिपचिपापन दूर करने के लिए ये हैक्स काम आ सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल चिपचिपे क्यों होते हैं?  

बालों का चिपचिपा होने की मुख्य वजह स्कैल्प में तेल मौजूद होना है. अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो यह समस्या देखने को मिल सकती है.

  • स्कैल्प में ज्यादा ऑयल बनना
  • गर्मी और पसीना आना
  • बार-बार शैंपू करना
  • गलत खानपान होना 
  • गंदा स्कैल्प और डैंड्रफ होना

बालों का चिपचिपापन दूर करने के लिए क्या करें?

इसके छुटकारा पाने के लिए आपको बाहर से सामान खरीदने की जरूरत नहीं है. आप एक्सपर्ट के बताए तरीकों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

रीठा-शिकाकाई से बाल धोएं- बालों को धोने के लिए आपको रीठा शिकाकाई का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आपके बाल बहुत ही अच्छे हो जाएंगे, क्योंकि यह एक नेचुरल क्लींजर है जो एक्स्ट्रा तेल हटाने का काम करता है.
एलोवेरा जेल लगाएं- बालों को सुंदर बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे रोजाना लगाने से आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि यह स्कैल्प को ठंडक देता है और तेल को बैलेंस करने का काम करता है.  
मुल्तानी मिट्टी का पैक- हफ्ते में कम से कम एक बार मुल्तानी मिट्टी से सिर को धोएं, क्योंकि यह तेल को कम करने का काम करती है और बालों को सुंदर लुक देती है. इसे लगाने के लिए लैप अच्छा माना जाता है, जिसमें नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है.
नीम के पानी से रिंस करें- कई बार चिपचिपे बाल बैक्टीरिया की वजह से भी हो सकते हैं. इसलिए इसे कम करने या साफ करने के बारे में सोचना चाहिए. इसके लिए नीम के पानी से रिंस करना बेस्ट हो सकता है. यह नमी को कम करता है और स्कैल्प साफ रखता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ