Sugar Alternatives: भारतीय घरों में सुबह की नींद खुलते ही सबसे पहले चाय की ही फरमाइश आती है और शाम को थक-हारकर घर आने पर भी चाय के सिवा कुछ नहीं दिखता है. चाय लगभग ज्यादातर लोगों के लिए उनकी एनर्जी ड्रिंक जैसी है. लेकिन, चाय में पड़ी चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. ऐसे में आपका सवाल होगा कि क्या हम चाय पीना छोड़ दें? बिल्कुल नहीं, आपको चीनी की वजह से अपनी मनपसंद चाय को छोड़ने की जरूरत नहीं है और ना ही आपको बिना चीनी (Cheeni) की बेस्वाद चाय पीने की जरूरत है. चाय में मिठास के लिए और भी कई विकल्प होते हैं जो चाय के टेस्ट को भी नहीं बदलते. आइए जानते हैं ऐसे 6 विकल्प जो चाय में चीनी की जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – सोने-चांदी के गहने तो देखे होंगे, क्या कभी चांदी की चटनी खाई है? होश उड़ा देगी कीमत
स्टीविया से मिलेगी मिठास
स्टीविया एक तरह का स्वीटनर होता है जो एक तरह के पौधे से मिलता है. इसकी मिठास नॉर्मल चीनी की तुलना में काफी ज्यादा होती है इसलिए इसे चाय में कम मात्रा में डालकर भी काम हो जाता है. बाजार में ये पत्तियों, पाउडर, ड्रॉप्स या गोलियों के रूप में मौजूद होता है. अगर आप चीनी को अपनी डाइट में से हटाना चाहते हैं तो स्टीविया एक अच्छा विकल्प है.
खजूर से चाय में आएगी नेचुरल मिठास
आप चीनी की जगह खजूर की मिठास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं तो आप खजूर का पेस्ट, पाउडर या सिरप उसमें आसानी से मिला सकते हैं. चाय में खजूर का इस्तेमाल करने से इसमें सिर्फ मिठास ही नहीं बल्कि कैरेमल जैसा फ्लेवर आता है. इसे चाय में डालते समय मात्रा कम ही रखें क्योंकि खजूर अपने आप में काफी मीठा होता है.
गुड़ वाली चाय से मिलेगा देसी स्वाद
भारतीय घरों में गुड़ का इस्तेमाल चीनी की जगह करना काफी पुरानी परंपरा है. गुड़ वाली चाय का रंग भी थोड़ा गहरा और अच्छा लगता है. लेकिन, एक बात का ध्यान रखें कि गुड़ में भी चीनी की तरह कैलोरी होती है इसलिए इसे कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें.
कोकोनट शुगर से बदलें चाय का फ्लेवर
अगर आप चाय में नॉर्मल चीनी वाली चाय की तुलना में थोड़ा अलग स्वाद चाहते हैं तो आपको ये कोकोनट शुगर वाली चाय जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसे चाय में डालने से हल्का कैरेमल जैसा रिच फ्लेवर आता है. लेकिन ध्यान रहे कि इसे भी सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें.
दालचीनी और सौंफ से बिना स्वीटनर के हल्की मिठास
अगर आप अपनी चाय में किसी भी तरह का स्वीटनर नहीं डालना चाहते हैं, तो आपके लिए ये विकल्प एकदम बेस्ट रहेगा. चाय को उबालते समय उसमें दालचीनी और सौंफ डालने से उसकी खुशबू और टेस्ट में हल्की सी नेचुरल मिठास आ जाती है. लेकिन ध्यान रखें कि मसाले चीनी जैसी मिठास नहीं देंगे.
मिश्री
आप चाहें तो सीमित मात्रा में चाय में मिश्री का भी यूज कर सकते हैं. हालांकि, ये भी एक तरह से शुगर की तरह ही है लेकिन इसे शुगर से ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है.
यह भी पढ़ें – Breakfast Recipe: काला डोसा खाया है? एक बार बनाएंगे तो बार-बार खाएंगे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
20 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines