Onion Pickle: भूख बढ़ाने में मदद करता है टेस्टी प्याज का अचार, ये रही झटपट बनाने की विधि

Onion Pickle

Onion Pickle

Onion Pickle Recipe: प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसको ज्यादातर लोग घरों में मसाले या सलाद के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इसको किसी भी डिश का मसाला या ग्रेवी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। ये खाने में स्वाद बढ़ाने का भी काम करती है। लेकिन क्या कभी आपने प्याज का अचार बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए प्याज का अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत टेस्टी होने के साथ-साथ बनाने में भी सरल होता है। इसको आप रोटी या पराठे के साथ खूब चाब से खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं प्याज का अचार बनाने की विधि-

प्याज का अचार बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • छोटी प्‍याज 1 किलो
  • सरसों पाउडर 10 चम्‍मच
  • लाल मिर्च पाउडर 3 चम्‍मच
  • हल्‍दी पाउडर 2 चम्‍मच
  • नींबू के रस 2
  • अमचूर 4 चम्‍मच
  • नमक 5-6 चम्‍मच
  • तेल 1 1/2 कप
  • काला नमक 1 चम्‍मच

अभी पढ़ें – How To Make Anti-Aging Moisturizer: घी से बनाएं एंटी-एजिंग मॉइश्चराइजर, झुर्रियां हो जाएंगी छूमंतर

प्याज का अचार कैसे बनाएं (How To Make Onion Pickle)

  • प्याज का अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले प्‍याज को छीलकर चार टुकडों में काट लें।
  • फिर आप प्याज को खूब सारे नमक और नींबू के रस में अच्‍छी तरह से लपेट लें।
  • इसके बाद आप इसको लगभग 4 घंटों तक अलग रख दें।
  • फिर एक साफ कांच के जार में तेल, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, प्‍याज और बाकी मसाले डालें।
  • इसके साथ आप इसमें नींबू का रस और बाकी बचा हुआ तेल और नमक को भी ऊपर से डाल दें।
  • फिर आप जार को बंद करके लगभग 12 दिनों तक अलग करके रख दें।
  • अब आपका प्याज का अचार बनकर तैयार है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ