अगर आप नाश्ते में रोजाना एक जैसा पराठा, चीला आदि खाकर ऊब चुके हैं और कुछ नया, हल्का व पौष्टिक खाना चाहते हैं, जिसका स्वाद भी शादार हो तो तमिलनाडु की मशहूर डिश मोर कली आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. दही (या छाछ) और चावल के आटे से बनी ये डिश पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है और सुबह की एक हेल्दी शुरुआत के लिए भी अच्छी है. अगर आप इस नई डिश को बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन कैसे बनाएं इसको लेकर चिंता में है, तो आपकी फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको इस डिश को बनाने की शानदार रेसिपी बताएंगे.
यह भी पढ़ें: Mushroom Biryani: घर पर बनाएं होटल जैसी खुशबूदार और टेस्टी मशरूम बिरयानी, जानें
इन चीजों की मदद से तैयार होगी स्वादिष्ट मोर कली
- चावल का आटा 1 कप
- छाछ- या दही- 3 कप
- सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
- चना दाल- 2 छोटे चम्मच
- उड़द दाल- 1 छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 2
- हरी मिर्च- 2 )
- कड़ी पत्ता- 10 से 12
- हींग- ¼ छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- पकाने के लिए
घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मोर कली
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 कप चावल का आटा लें और उसमें 2 कप छाछ या पतला किया हुआ दही मिलाएं.
- अब स्वादानुसार नमक डालकर बिना गुठली वाला चिकना घोल तैयार करें.
- अब एक पैन में थोड़ा नारियल या सरसों का तेल गर्म करें और इसमें राई, चना दाल, उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- तैयार तड़के में चावल और छाछ का घोल डालें और लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं. ध्यान रखें कि अगर आप चलाना बंद करेंगे, तो इसमें गांठे बन सकती हैं.
- जब यह घोल पूरी तरह से गाढ़ा होकर एक जगह सिमटने लगे और कढ़ाई छोड़ने लगे, तो समझें कि आपकी मोर कली लगभग तैयार है. अब गैस को बंद कर दें.
- इसके बाद प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा देसी घी, भुनी मूंगफली या ताजा करी पत्ता डालकर गर्मागर्म परोसें.
यह भी पढ़ें:- Breakfast Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट, तैयार करें प्रोटीन से भरपूर बेसन-पनीर
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines