---विज्ञापन---

Mushroom Biryani: घर पर बनाएं होटल जैसी खुशबूदार और टेस्टी मशरूम बिरयानी, जानें आसान Recipe

Mushroom Biryani Recipe: क्या आपने कभी मशरूम बिरयानी बिरयानी का जायका लिया है? हम आपको इस स्टोरी में इस बिरयानी के रेसिपी बताएंगे, जिसका स्वाद लेने के बाद आप सामान्य वेज बिरयानी को भूल जाएंगे. जानें कैसे बनती है यह स्पेशल डिश?

---विज्ञापन---

अगर आप सामान्य वेज बिरयानी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जिसका स्वाद लाजवाब हो, खुशबू बेमिसाल हो. आपके लिए मशरूम बिरयानी परफेक्ट हो सकती है. जो लोग मांस नहीं खाते, उनके लिए ये बिरयानी इतनी खास होगी कि वह एक बार खाने के बाद, बार-बार इस बिरयानी की ख्वाहिश रखेंगे. इसे आप शाम में या रात के समय बना सकते हैं, लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपने तो पहले कभी बिरयानी बनाई ही नहीं, तो आप कैसे बना सकते हैं? आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्पेशल डिश की आसान रेसिपी देने वाले हैं, जिसे फॉलो करके आप भी स्वादिष्ट मशरूम बिरयानी बना सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Sawan Special: सावन में भगवान शिव को चढ़ाएं यह खास प्रसाद, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी

---विज्ञापन---

मशरूम बिरयानी बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

  • बासमती चावल 1.5 कप (30 मिनट के लिए भिगोए हुए)
  • मशरूम 200 ग्राम
  • 3 से 4 चम्मच दही
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
  • हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर
  • बिरयानी मसाला या गरम मसाला जरूरत के अनुसार
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े प्याज पतले कटे हुए
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 2 से 3 हरी मिर्च
  • तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, इलायची और चक्रफूल जैसे खड़े मसाले
  • हरा धनिया, पुदीना और घी या तेल

ध्यान रखें अगर ज्यादा लोग है, तो सामग्री में भी बढ़ेगी.

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मशरूम बिरयानी

  • सबसे पहले कटे हुए मशरूम में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, बिरयानी मसाला और नमक मिलाकर 10-15 मिनट के लिए रख दें, ताकि मशरूम मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लें.
  • अब कुकर या भारी तले वाले पैन या देकची में घी या तेल गर्म करें. इसमें प्याज डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें.
  • कुछ तले हुए प्याज अलग निकाल लें, जिनका इस्तेमाल बाद में सजावट के लिए होगा.
  • बचे हुए तेल में खड़े मसाले डालकर हल्का भूनें. फिर हरी मिर्च और टमाटर डालकर नरम होने तक उन्हें पकाएं.
  • अब इसके बाद मैरीनेट किए हुए मशरूम को डालकर 3-4 मिनट तक भूनें, ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.
  • अब ऊपर से भीगे हुए चावल डालें और उस पर पुदीना, हरा धनिया, थोड़ा बिरयानी मसाला और फ्राइड प्याज डालें.
  • इसके बाद करीब 2 कप पानी और थोड़ा घी डालकर कुकर/ देकची बंद करें.
  • मध्यम आंच पर 1-2 सीटी आने के/ देकची को 20-25 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और ऐसी ही थोड़ी देर के लिए उसे रहने दें.
  • तैयार मशरूम बिरयानी को गर्मागर्म रायते या सलाद के साथ सर्व करें और मजे से इसका जायका लें.

यह भी पढ़ें: Breakfast Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट, तैयार करें प्रोटीन से भरपूर बेसन-पनीर

---विज्ञापन---

First published on: Jul 30, 2026 02:57 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola