Breakfast Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट, तैयार करें प्रोटीन से भरपूर बेसन-पनीर स्टफ्ड चीला

Breakfast Tips: क्या आप भी नाश्ते में रोज का पराठा और साधारण चीला खाकर बोर हो गए है और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. कुछ ऐसा नाश्ता करने की क्रेविंग है, जो स्वादिष्ट भी हो और हल्दी भी, तो आइए आपको बताते हैं बेसन-पनीर स्टफ्ड चीला रेसिपी.

protein besan paneer stuffed cheela

कैसे बनाएं बेसन-पनीर स्टफ्ड चीला. (Image: AI)

विज्ञापन

दिन की शुरुआत अच्छी हो, इसके लिए सुबह नाश्ते में स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बहुत जरूरी है. इससे न सिर्फ सेहत बनी रहती है, बल्कि दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है. लेकिन अक्सर लोग इसे जरूरी नहीं समझते और रोजाना नाश्ते को मिस करते हैं, या फिर ऐसा कुछ खा लेते हैं, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या पैदा होने लग जाती है. अगर आप रोज के रोटी या साधारण चीले से पक गए हैं, और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं बेसन-पनीर स्टफ्ड चीले के बारे में. इसका सिर्फ स्वाद ही नहीं, इसे खाने के बाद हेल्थ को भी काफी फायदा मिलता है. इसे बनाना काफी आसान है, आइए जानते हैं रेसिपी.

यह भी पढ़ें:- Shahi Tukda Recipe: मुंह में घुल जाएगा स्वाद, घर पर बनाएं लजीज मलाईदार शाही टुकड़ा! जानें

विज्ञापन

बेसन-पनीर स्टफ्ड चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच सूजी (रवा)
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी

अंदर की स्टफिंग के लिए साथ में चीजें तैयार कर लें.

  • 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • 1 छोटा बारीक कटा प्याज
  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

कैसे बनाएं मिनटों में बेसन-पनीर स्टफ्ड चीला

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, सूजी, अजवाइन, हल्दी, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बिना गुठली वाला चिकना घोल तैयार करें. बैटर तैयार होने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब एक अलग बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरी मिर्च, गाजर, हरा धनिया, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि स्टफिंग में स्वाद आ जाए.
  • इसके बाद नॉन-स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर हल्का-सा तेल या घी लगाकर चिकना कर लें.
  • अब तैयार बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में पतला फैलाएं.
  • जब चीला नीचे से हल्का सुनहरा होने लगे, तब उसके बीच में 2-3 बड़े चम्मच पनीर की स्टफिंग रखें. इसके बाद चीले को दोनों तरफ से मोड़कर रोल कर लें और कुछ सेकंड तक हल्का कुरकुरा होने तक सेकें.
  • इसी तरह पूरे बैटर से सभी स्टफ्ड चीले तैयार करें और उन्हें हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ गरमा गरम परोसें.

यह भी पढ़ें:-  Breakfast Recipe: बेसन नहीं, इस बार बनाएं आटे और प्याज का कुरकुरा चीला, स्वाद के साथ

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ