Breakfast Recipe: नाश्ते में बनाएं तमिलनाडु की मशहूर मोर कली, स्वाद ऐसा ही बार-बार खाने का करेगा मन; जानें रेसिपी

Mor Kali recipe: क्या आप भी नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जिसका स्वाद शानदार हो और वह पौष्टिक हो, ताकि नाश्ते में खाने के बाद एनर्जी भी मिलती रहे? जानिए तमिलनाडु की मशहूर डिश मोर कली की रेसिपी.

Mor Kali recipe

मोल कली डिश कैसे बनाएं? (Image: Social Media)

अगर आप नाश्ते में रोजाना एक जैसा पराठा, चीला आदि खाकर ऊब चुके हैं और कुछ नया, हल्का व पौष्टिक खाना चाहते हैं, जिसका स्वाद भी शादार हो तो तमिलनाडु की मशहूर डिश मोर कली आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. दही (या छाछ) और चावल के आटे से बनी ये डिश पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है और सुबह की एक हेल्दी शुरुआत के लिए भी अच्छी है. अगर आप इस नई डिश को बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन कैसे बनाएं इसको लेकर चिंता में है, तो आपकी फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको इस डिश को बनाने की शानदार रेसिपी बताएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों की मदद से तैयार होगी स्वादिष्ट मोर कली

  • चावल का आटा 1 कप
  • ​छाछ- या दही- 3 कप
  • ​सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
  • ​चना दाल- 2 छोटे चम्मच
  • ​उड़द दाल- 1 छोटा चम्मच
  • ​सूखी लाल मिर्च- 2
  • ​हरी मिर्च- 2 )
  • ​कड़ी पत्ता- 10 से 12
  • ​हींग- ¼ छोटा चम्मच
  • ​नमक- स्वादानुसार
  • ​तेल- पकाने के लिए

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मोर कली

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 कप चावल का आटा लें और उसमें 2 कप छाछ या पतला किया हुआ दही मिलाएं.
  • अब स्वादानुसार नमक डालकर बिना गुठली वाला चिकना घोल तैयार करें.
  • अब एक पैन में थोड़ा नारियल या सरसों का तेल गर्म करें और इसमें राई, चना दाल, उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • तैयार तड़के में चावल और छाछ का घोल डालें और लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं. ध्यान रखें कि अगर आप चलाना बंद करेंगे, तो इसमें गांठे बन सकती हैं.
  • जब यह घोल पूरी तरह से गाढ़ा होकर एक जगह सिमटने लगे और कढ़ाई छोड़ने लगे, तो समझें कि आपकी मोर कली लगभग तैयार है. अब गैस को बंद कर दें.
  • इसके बाद प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा देसी घी, भुनी मूंगफली या ताजा करी पत्ता डालकर गर्मागर्म परोसें.

यह भी पढ़ें:- Breakfast Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट, तैयार करें प्रोटीन से भरपूर बेसन-पनीर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ