फिल्मी स्टाइल में शुरू हुई थी सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की लव स्टोरी, परिवार के सामने ऐसे जताया था प्यार

Swaraj Kaushal Love Story: सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और दुनिया के नियमों को तोड़कर एक-दूजे के हो गए थे. यहां पढ़िए दोनों की दिलचस्प प्रेम कहानी.

Swaraj Kaushal Love Story

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल की प्रेम कहानी- Image Credit- News24

विज्ञापन

Swaraj Kaushal Love Story: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और सीनियर एडवोकेट स्वराज कौशल का निधन हो गया है. बता दें स्वराज कौशल सुषमा स्वराज के पति और बांसुरी स्वराज के पिता हैं. कहा जा रहा है कि वो पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे. हालांकि, सुषमा पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन उसके प्यार के किस्से लोगों को ताउम्र याद रहेंगे. अगर आप उनकी कहानी को पढ़ेंगे तो यकीनन आपको लगेगा कि शायद ये कोई बॉलीवुड की फिल्म है. कुछ ऐसी ही थी दोनों की प्रेम कहानी, आइए इस लेख में जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- छोटे बच्चों के दांतों को कैसे ब्रश करें? बच्चों की डेंटिस्ट ने बताया बेबी के दांत साफ करने की सही पॉजीशन क्या है

विज्ञापन

इस तरह हुई थी सुषमा और कौशल की मुलाकात

सुषमा स्वराज जब हरियाणा के एसडी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रही थीं, तभी उनकी मुलाकात स्वराज कौशल से हुई थी. स्वराज भी वहीं लॉ फैकल्टी से जुड़े थे और डिबेट्स में दोनों की खूब ट्यूनिंग बैठती थी. एक-दूसरे के साथ बहस करते थे, लड़ते थे और विपरित विचारधारा के भी थे. पता ही नहीं चला ऐसा करते-करते दोनों का दिल एक-दूसरे के लिए धड़कने लगा और यहीं से एक खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई थी.

परिवार नहीं था रिश्ते से खुश

वो कहते हैं ना प्यार करना आसान नहीं होता. शुरुआत में परिवार की तरफ से कुछ रुकावट आई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवार ने रजामंदी नहीं दी, खासकर सुषमा स्वराज को. उनके लिए बहुत ही मुश्किल का लव मैरिज करना, क्योंकि उस दौर में महिलाएं पर्दे के पीछे रहती थीं. मगर फिर भी सुषमा स्वराज ने परिवार वालों से हिम्मत करके शादी के बारे में बात की थी.

1975 में हुई थी दोनों की शादी

13 जुलाई 1975 में इमरजेंसी के दौरान दोनों से शादी करके सबको हैरान कर दिया था. बाद में सुषमा बनीं भारत की विदेश मंत्री और स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और मिजोरम के राज्यपाल बने. दोनों ने एक-दूसरे के करियर का सम्मान किया और हमेशा साथ खड़े रहे. हालांकि, अब दोनों की एक बेटी है जिसका नाम बांसुरी स्वराज है. बता दें सुषमा स्वराज का निधन 6 अगस्त 2019 में हुआ था और आज उसके पति ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ