Summer Tips: गर्मियों में अपने खाने-पीने का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, खासकर तब जब मौसम बदल रहा हो और उमस बढ़ रही हो। इस दौरान बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। साथ ही इसका असर स्किन पर भी पड़ता है। आपके शरीर का हाइड्रेट और हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा को डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहती हैं नूट्रिशनिस्ट?
फंक्शनल नूट्रिशनिस्ट और वैलनेस कोच डॉ. मंजरी चंद्रा बताती हैं कि कुछ फल और सब्जियों को गर्मी में जरूर खाना चाहिए। वह कहती हैं कि हरी सब्जियां और फल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और डाइजेस्ट करने में आसानी होती है। इनमें विटामिन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही कैलोरी भी कम होती है।
ये भी पढ़ें- मैग्नीशियम रिच फूड बना सकते हैं आपकी नींद को बेहतर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
खीरा
खीरा ठंडा और कुरकुरा होता है, जो हाइड्रेशन और ताजगी प्रदान करता है। साथ ही यह डिहाइड्रेशन और थकान से बचाता है। खीरे में कैलोरी कम और पोटेशियम ज्यादा होता है, जो ब्लड वेसल्स को आराम देता है। इसके साथ ही यह आपको कई बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता है।
तरबूज
तरबूज गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है, जिसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड बनाता है। इसमें एल-सिट्रुलाइन नामक एमिनो एसिड होता है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को बैलेंस करने में भी मदद करता है। साथ ही यह आसानी से पच भी जाता है और लंबे समय तक एनर्जी से भरपूर महसूस कराते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है। यह आपको हेल्दी ही नहीं बल्कि बीमारियों से भी दूर रखता है। इस मीठे ड्रिंक को हाइड्रेट रहने का एक नेचुरल और बेहतर ऑप्शन माना जाता है। यह आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है, खासकर गर्मी में पसीना आने के बाद। इसके अलावा इसे कई सारी बीमारियों के दौरान भी पिया जाता है, जैसे कि डेंगू होने पर।
पत्तेदार साग
पालक और लेट्यूस जैसी गर्मियों की हरी सब्जियों में नाइट्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाती है और ब्लड वेसल्स को कंट्रोल करते हुए शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इसके साथ ही पत्तेदार साग मैग्नीशियम और पोटेशियम से भी भरपूर होते हैं, जो हार्ट को भी हेल्दी बनाए रखते हैं और इससे आप हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या बीज वाली सब्जियों को कहते हैं फल, जानें इसके पीछे का राज?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
14 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
15 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
16 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
19 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
21 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines