---विज्ञापन---

Skin Care Tips: गर्मियों में धूप से हो रही हैं स्किन से जुड़ी समस्याएं, तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Summer Skin Care Tips: क्या गर्मियों में आपकी स्किन भी बेजान और रूखी होने लगती है? इस मौसम में क्या आपको भी रैशेज और जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें अगर आप अपनी स्किन पर लगाते हैं, तो इससे आपको कुछ ही दिनों में स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

Summer Skin Care Tips: चिलचिलाती धूप और सनबर्न से कई लोगों की स्किन काली पड़ने लगती है। साथ ही उन्हें रैशेज, जलन और घमौरी आदि की समस्या होने लगती है। अगर गर्मियों में आप भी इन्हीं समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। इससे आपको गर्मी तो कम लगेगी ही। इसी के साथ आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी कम हो जाएगा। आइए जानते हैं उन 5 घरेलू चीजों के बारे में।

ये भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी आपको जवान रखेंगे ये 5 टिप्स, Miss Universe को भी दे पाएंगे टक्कर!

---विज्ञापन---

नारियल का तेल

त्वचा के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की उच्च मात्रा होती है। इसलिए इसे त्वचा पर लगाने से खुजली में राहत मिलती है। अगर इसे आप नियमित रूप से अपनी बॉडी पर लगाते हैं, तो इससे स्किन न तो काली पड़ती है और न ही रैशेज, जलन और घमौरी की समस्या होती है।

शहद

शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों की उच्च मात्रा होती है, जिसे त्वचा पर लगाने से दाग-धब्बों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आपकी त्वचा धूप से काली पड़ गई है, तो ऐसे में आप अपनी स्किन पर शहद को लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

चंदन

स्किन पर चंदन लगाना अच्छा होता है। इसे आप गुलाब जल में मिलाकर भी लगा सकते हैं। हफ्ते में एक बार चेहरे या स्किन पर चंदन लगाने से त्वचा पर निखार आता है। इसके अलावा सनबर्न की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

एलोवेरा  

त्वचा के लिए एलोवेरा फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से अपनी स्किन पर एलोवेरा को लगाते हैं, तो इससे स्किन पर ग्लो आता है। गर्मियों में इसे स्किन पर लगाने से रैशेज, घमौरी और जलन की समस्या भी नहीं होती है।

---विज्ञापन---

बर्फ

गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाना अच्छा होता है। इससे गर्मी तो लगती ही नहीं है। साथ ही जलन और घमौरी के होने का खतरा भी बहुत ज्यादा कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें- आप भी ट्राई करना चाहती हैं Heeramandi की एक्ट्रेसेस जैसा रॉयल लुक? तो यहां मिलेगा पूरा कलेक्शन 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 02, 2024 11:43 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola