बढ़ती उम्र में भी आपको जवान रखेंगे ये 5 टिप्स, Miss Universe को भी दे पाएंगे टक्कर!

Tips to look Young: आज के समय में बढ़ती उम्र में भी खुद को फिट रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। लेकिन आप हम आपको 5 ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपनाते हैं तो आप बढ़ती उम्र में भी खुद को फिट रख सकते हैं।

Tips to look Younger than Age
विज्ञापन

अर्जेंटीना की रहने वाली Alejandra Marisa Rodriguez ने 60 साल की उम्र में Miss Universe Buenos Aires 2024 का खिताब अपने नाम किया है। वह 60 साल की उम्र में भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। आज हम आपको 5 ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप Alejandra Marisa की तरह बढ़ती उम्र में भी फिट और खूबसूरत रह सकते हैं।

विज्ञापन

वॉक जरूर करें

आज के समय में ज्यादातर लोग एक जगह पर बैठे-बैठे ही अपना पूरा दिन बिता देते हैं। जो कि एक गलत आदत है। हर एक व्यक्ति को हर आधे घंटे में दस-दस मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। लंबे समय तक बैठे रहने की आदत से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इससे आपकी हड्डियां समय से पहले ही कमजोर हो सकती हैं।

विज्ञापन

चाय-कॉफी से बनाएं दूरी

आजकल लोगों को आधे से ज्यादा समस्याएं उनकी खराब लाइफस्टाइल की वजह से ही हो रही हैं। अगर आपको लंबे समय तक फिट रहना है, तो इसके लिए कभी भी चाय और कॉफी की आदत न डालें। भविष्य में ये आदत आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

सनस्क्रीन क्रीम

अर्ली एजिंग से बचने के लिए आप सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम आप अपनी स्किन पर किसी भी अच्छी कंपनी की सनस्क्रीन क्रीम लगा सकते हैं।

विज्ञापन

एक्सरसाइज करें

कहा जाता है कि शरीर से जुड़ी आधे से ज्यादा समस्याएं एक्सरसाइज करने से कम हो जाती हैं। जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, वो बढ़ती उम्र में भी फिट रहते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज करते रहने से बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

डाइट

बढ़ती उम्र में भी जवान रहने के लिए आप अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए हेल्दी डाइट अपनाएं। ऑयली और तले भुने खाने का कम से कम सेवन करें।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें।  News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ