Homemade Face Pack for Glowing Skin: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप, गर्म हवाओं और लू का सबसे ज्यादा असर स्किन पर पड़ता है। इससे त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है, अपनी डल स्किन के कारण कई बार व्यक्ति को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। गर्मी में अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। कई बार घरेलू या देसी नुस्खे से चेहरे पर वो रंगत आ जाती है, जो महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से भी नहीं आ पाती है।
आज हम आपको 3 ऐसे घरेलू फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे गर्मियों के मौसम में अगर आप अपनाते हैं, तो कुछ ही समय में आपकी स्किन पर चमक वापस आ जाएगी। इसके अलावा रूखी और बेजान त्वचा की समस्या भी कम हो जाएगी। आइए अब जानते हैं आप घर पर ही फेस पैक कैसे बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Skin Allergy से छुटकारा केवल 10 रुपये में, दाद-खाज-खुजली दूर भगाएंगे घरेलू उपाय
शहद-नींबू
शहद और नींबू दोनों ही स्किन के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे में अगर आप इन दोनों के मिश्रण से फेस पैक बनाते हैं, तो उससे स्किन डल नहीं होती है। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में एक चम्मच शहद और नींबू का रस लें। फिर दोनों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 15 से 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर फेस पैक को ठंडे पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी-गुलाब जल
डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो से तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें। फिर उसमें एक चम्मच गुलाब जल मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। फिर उसे अपने पूरे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद स्क्रब करते हुए, फेस पैक को ठंडे पानी से धो लें।
हल्दी-चंदन
ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी-चंदन बेस्ट ऑप्शन है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे त्वचा पर चमक आती है। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें। फिर उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर, चंदन और एक चम्मच गुलाब जल डालें। फिर मिश्रण को अच्छे से मिलाकर 20 से 30 मिनट के लिए अपने फेस पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए, फेस पैक को ठंडे पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये की ये एक चीज साफ कर देगी बाथरूम की गंदी टाइल्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
38 mins agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
49 mins agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
15 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
21 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
22 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines