Skin Allergy से छुटकारा केवल 10 रुपये में, दाद-खाज-खुजली दूर भगाएंगे घरेलू उपाय

Natural Way to get rid of Skin Allergy: क्या आपको भी बार-बार खुजली की समस्या होती है? क्या आपके भी हाथ-पैर पर दाग धब्बे हैं? क्या आप भी लंबे समय से स्किन प्रॉब्लम की समस्या का सामना कर रहे हैं? अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिससे कुछ ही समय में आपको सभी त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

Natural Way to get rid of Skin Allergy
विज्ञापन
विज्ञापन

आमतौर पर ये समस्याएं शरीर में ऑक्सीजन की कमी, पानी की कमी, ज्यादा पसीना आना, स्ट्रेस हार्मोन और पित्त के बढ़ने आदि से होती हैं। ऐसे में आप एक घरेलू उपाय से तमाम स्किन प्रॉब्लम को ठीक कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू पेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर ही सस्ते में बना लेंगे। इसके अलावा इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। आइए जानते हैं इस पेस्ट को कैसे घर पर ही आप बना सकते हैं।

पेस्ट के लिए किन चीजों की जरूरत है?

  1. फिटकरी
  2. कपूर
  3. नारियल का तेल

स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा कैसे पाएं?

स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको फिटकरी, कपूर और नारियल के तेल की जरूरत होगी। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक फिटकरी लीजिए, फिर उसे तोड़कर उसका पाउडर बना लीजिए। इसके बाद एक कपूर के 4 से 5 पीस लीजिए और उसे भी तोड़कर उसका पाउडर बना लीजिए। अब एक कटोरी में आधा चम्मच फिटकरी का पाउडर, आधा चम्मच कपूर का पाउडर लें। लेकिन याद रखें कि दोनों की मात्रा बराबर हो। इसके अलावा इस बात पर भी ध्यान दें कि पेस्ट में गलती से भी फिटकरी या कपूर के टुकड़े नहीं हो। अब एक चम्मच नारियल का तेल भी पेस्ट में डाल लें। अब तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इस तरह तैयार हो गया है आपका पेस्ट।

विज्ञापन

अब दाग-धब्बे वाली जगह पर इस पेस्ट को हल्के हाथ से कॉटन से लगाएं। याद रखें कि इस पेस्ट को आपने रगड़ना नहीं है। अब लगाने के बाद इसे कुछ देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इस पेस्ट को लगाने के बाद आपको इरिटेशन या खुजली होती है, तो इसे तुरंत हटा दें। अगर आपको इरिटेशन नहीं होती है, तो पेस्ट को 15 से 20 तक लगाकर छोड़ दें। बाद में इसे गीली कॉटन से साफ कर लें। जब आप नियमित रूप से इस पेस्ट का इस्तेमाल करेंगे, तो कुछ ही समय में आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या नहीं रहेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ