भारत में इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग जल्दी थकान, डिहाइड्रेशन और कमजोरी महसूस कर रहे हैं. ऐसे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाली चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी हो जाता है. यही कारण है कि गर्मियों में दही, लस्सी और छाछ जैसी चीजों की डिमांड काफी बढ़ जाती है. खासतौर पर मसाला छाछ लोगों की पहली पसंद बन चुकी है. कई लोग बाजार से छाछ खरीदकर पीते हैं, लेकिन घर पर बनी ताजा छाछ स्वाद और सेहत दोनों के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप घर पर अच्छी छाछ बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी.
यह भी पढ़ें: क्या हेलमेट पहनने से बाल झड़ सकते हैं? मुंबई के डॉक्टर ने बताया बालों का कैसे रखें ख्याल
स्वादिष्ट मसाला छाछ बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- ताजा और गाढ़ा दही
- ठंडा पानी
- भुना हुआ जीरा
- काला नमक
- साधारण नमक
- बारीक कटा हरा धनिया
- पुदीना पत्ती
- बर्फ के टुकड़े
इन सभी चीजों का सही मात्रा में इस्तेमाल करने से छाछ का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. खासतौर पर भुना जीरा और काला नमक छाछ को बाजार जैसा मसालेदार फ्लेवर देते हैं. वहीं ताजा दही छाछ को गाढ़ा और क्रीमी बनाता है.
घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसी झागदार और गाढ़ी छाछ
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन या मिक्सी जार में ताजा दही डालें.
- अब इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह मथ लें या ब्लेंड करें.
- ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न डालें, तभी छाछ गाढ़ी बनेगी.
- इसके बाद इसमें काला नमक, साधारण नमक और दरदरा कुटा भुना जीरा डालें.
- अगर आप ज्यादा स्वाद चाहते हैं, तो थोड़ा पुदीना और हरा धनिया भी मिला सकते हैं.
- अब छाछ को गिलास में थोड़ा ऊंचाई से डालें, इससे ऊपर झाग बनेंगे और स्वाद भी बेहतर लगेगा.
- चाहें तो ऊपर से थोड़ा भुना जीरा और बर्फ डालकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें: शेफ संजीव कपूर ने कहा नाश्ते में कभी नहीं खाना चाहिए पोहा, ब्लड शुगर स्पाइक होगा तुरंत
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
55 mins agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
2 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
2 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
3 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
4 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
5 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines