झुलसा देने वाली गर्मी में शरीर को देगी तुरंत ठंडक! घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसी गाढ़ी और स्वादिष्ट छाछ; नोट करें सबसे आसान रेसिपी

Summer Cooling Drink: भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मसाला छाछ शरीर को तुरंत ठंडक देने वाला हेल्दी ड्रिंक बन गई है. घर पर ताजा दही, भुना जीरा और काला नमक से आसानी से बाजार जैसी गाढ़ी, झागदार और स्वादिष्ट छाछ तैयार की जा सकती है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

How To Make Chaas

छाछ कैसे बनाएं? (Image: AI)

भारत में इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग जल्दी थकान, डिहाइड्रेशन और कमजोरी महसूस कर रहे हैं. ऐसे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाली चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी हो जाता है. यही कारण है कि गर्मियों में दही, लस्सी और छाछ जैसी चीजों की डिमांड काफी बढ़ जाती है. खासतौर पर मसाला छाछ लोगों की पहली पसंद बन चुकी है. कई लोग बाजार से छाछ खरीदकर पीते हैं, लेकिन घर पर बनी ताजा छाछ स्वाद और सेहत दोनों के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप घर पर अच्छी छाछ बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वादिष्ट मसाला छाछ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • ताजा और गाढ़ा दही
  • ठंडा पानी
  • भुना हुआ जीरा
  • काला नमक
  • साधारण नमक
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • पुदीना पत्ती
  • बर्फ के टुकड़े

इन सभी चीजों का सही मात्रा में इस्तेमाल करने से छाछ का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. खासतौर पर भुना जीरा और काला नमक छाछ को बाजार जैसा मसालेदार फ्लेवर देते हैं. वहीं ताजा दही छाछ को गाढ़ा और क्रीमी बनाता है.

घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसी झागदार और गाढ़ी छाछ

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन या मिक्सी जार में ताजा दही डालें.
  • अब इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह मथ लें या ब्लेंड करें.
  • ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न डालें, तभी छाछ गाढ़ी बनेगी.
  • इसके बाद इसमें काला नमक, साधारण नमक और दरदरा कुटा भुना जीरा डालें.
  • अगर आप ज्यादा स्वाद चाहते हैं, तो थोड़ा पुदीना और हरा धनिया भी मिला सकते हैं.
  • अब छाछ को गिलास में थोड़ा ऊंचाई से डालें, इससे ऊपर झाग बनेंगे और स्वाद भी बेहतर लगेगा.
  • चाहें तो ऊपर से थोड़ा भुना जीरा और बर्फ डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: शेफ संजीव कपूर ने कहा नाश्ते में कभी नहीं खाना चाहिए पोहा, ब्लड शुगर स्पाइक होगा तुरंत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ