---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

पेट से सिरदर्द तक! जानें गर्मियों में पुदीना खाने के 5 फायदे, ऐसे करें सेवन

पुदीना एक बेहद खुशबूदार और औषधीय गुणों वाला पत्ता है, जिसे आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में खास स्थान मिला हुआ है। यह केवल स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद जाना जाता है। आइए जानते हैं गर्मियों में पुदीना खाने के लाभ।

गर्मियों के मौसम में हमें अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए सही फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इनमें हाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स वाले फूड्स शामिल होते हैं। फल और पानी के बारे में तो हर कोई बताता है मगर आज हम आपको अपनी रिपोर्ट में पुदीना के पत्तों के बारे में बताएंगे। यह पत्ता ठंडी तासीर का होता है, जिसे लू भरे मौसम में खाने से आपकी बॉडी का तापमान कम होता है। पुदीना खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं पुदीने के पत्तों को खाने के फायदों के बारे में।

पुदीना के पत्ते खाने के फायदे

1. पाचन में सहायक

---विज्ञापन---

गर्मियों में पाचन बिगड़ जाता है, जिससे गैस, अपच, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएं होती हैं। पुदीना खाने से इन सभी प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद मेंथॉल पेट की मांसपेशियों को शांत करता है और पाचन को सुचारु बनाता है। भोजन के बाद पुदीने का रस या पुदीना चाय पिएं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव

---विज्ञापन---

2. मुंह की दुर्गंध दूर करें

पुदीना नेचुरल माउथ फ्रेशनर है। इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध दूर करते हैं। पुदीना दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप घर पर ही पुदीने की पत्तियों का माउथवॉश बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

3. तनाव और सिरदर्द में राहत

गर्मी बढ़ने से सिर में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए पुदीना खाना चाहिए। यह दिमाग को ठंडक देता है और मानसिक तनाव कम करता है। पुदीने का तेल सिर पर लगाने से सिरदर्द में राहत मिलती है।

---विज्ञापन---

4. स्किन के लिए फायदेमंद

गर्मियों में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स भी हो जाती हैं। पुदीना मुंहासे, दाने, जलन और खुजली में राहत देता है। यह स्किन को ठंडक और ताजगी देता है। आप पुदीना का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं या पुदीने का टोनर बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

5. वजन घटाने में सहायक

पुदीना पाचन सुधारता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे वेट मैनेजमेंट होता है। इसके अलावा, आयुर्वेद में पुदीना को लिवर का टॉनिक माना गया है। इसे खाने से पित्त दोष शांत होता है। पुदीना खाने से शरीर को विटामिन- C, A, और एंटीऑक्सिडेंट मिलते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

---विज्ञापन---

कैसे करें सेवन?

---विज्ञापन---
  • पुदीना की चाय पिएं।
  • पुदीना का रस पिएं।
  • पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पिएं।
  • चटनी या रायते में पुदीने का इस्तेमाल करें।

जरूरी सलाह

पुदीना की ठंडी तासीर होती है, इसलिए अत्यधिक मात्रा में न लें, विशेषकर सर्दी-जुकाम होने पर।

ये भी पढ़ें-दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 26, 2025 02:09 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola