Summer Hair Care Tips: गर्मियों में पसीने ज्यादा आते हैं जिसकी वजह से बाल खराब हो जाते हैं. अगर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. इससे बचने के लिए लोग कई तरह के मार्केट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फायदे की जगह नुकसान होने लगता है. इसलिए मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट और सीएमडी शहनाज हुसैन का कहना है कि गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए नेचुरल और संतुलित हेयर केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि तेज धूप, पसीना, धूल, प्रदूषण और बार-बार बाल धोने की आदत बालों को बेजान, रूखा और कमजोर बना सकती है.
इसे भी पढ़ें- बिना एजेंट के कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करना है मुमकिन? जानिए IRCTC की आसान ट्रिक्स
भीषण गर्मी में बालों की देखभाल के लिए असरदार टिप्स
- स्कैल्प को रखें साफ और फ्रेश- गर्मी में पसीना और ऑयल स्कैल्प पर जमा होकर खुजली, डैंड्रफ और हेयर फॉल का कारण बन सकता है. ऐसे में सप्ताह में 3 बार माइल्ड हर्बल शैंपू से बाल धोना बेहतर माना जाता है. शहनाज हुसैन के अनुसार, रोजाना हार्श शैंपू का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे स्कैल्प ड्राई हो सकता है.
धूप से बालों को बचाना बेहद जरूरी- स्किन को सनस्क्रीन की जरूरत होती है, वैसे ही बालों को भी तेज UV किरणों से सुरक्षा चाहिए. बाहर निकलते समय स्कार्फ, हैट या छाता इस्तेमाल करें. हेयर सीरम या सन-प्रोटेक्ट हेयर कंडीशनर भी बालों को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है.
ज्यादा ऑयलिंग से बचें- गर्मियों में घंटों तक तेल लगाकर रखना स्कैल्प को ज्यादा ऑयली बना सकता है. हल्के गुनगुने नारियल या बादाम तेल से 2 घंटे पहले मसाज करना सही है. इससे बालों को पोषण भी मिलेगा और चिपचिपाहट भी नहीं होगी.
हेयर पैक अपनाएं- शहनाज हुसैन के अनुसार दही, अंडे का सफेद भाग, आंवला, रीठा और शिकाकाई जैसे घरेलू तत्व गर्मियों में बालों को नेचुरल मजबूती और चमक देते हैं. दही और अंडे का पैक बालों को ठंडक देने के साथ फ्रिजीनेस कम करने में मदद करता है.
फ्रिजी बालों के लिए अपनाएं हल्की देखभाल- ह्यूमिडिटी बालों को बेजान और उलझा हुआ बना देती है. बाल धोने के बाद रफ टॉवल की बजाय सॉफ्ट कॉटन टी-शर्ट या माइक्रोफाइबर टॉवल इस्तेमाल करें. गीले बालों में जोर से कंघी करने से भी बचें. - पानी और डाइट पर दें ध्यान- कम पानी पीने और अनहेल्दी डाइट का असर सीधे बालों पर दिखाई देता है. पानी, मौसमी फल, सलाद और प्रोटीन युक्त भोजन बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं.
इसे भी पढ़ें- Nayanthara की फेवरेट जगह है Vatican City, आखिर इस छोटे से शहर में क्या है इतना खास
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
13 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
21 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
23 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines