Nayanthara की फेवरेट जगह है Vatican City, आखिर इस छोटे से शहर में क्या है इतना खास

शांति, खूबसूरत वास्तुकला और आध्यात्मिक माहौल के लिए मशहूर Vatican City आखिर क्यों है Nayanthara की फेवरेट जगह? जानिए इस छोटे लेकिन बेहद खास देश की अनोखी खूबियां.

Nayanthara loves Vatican City
1 / 6
Nayanthara loves Vatican City

Vatican City: साउथ की सुपरस्टार नयनतारा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट वैटिकन सिटी की तस्वीरें शेयर की हैं. वैटिकन सिटी में नयनतारा अपने परिवार के साथ घूमने गई हैं. नयनतारा ने अपने कैप्शन में लिखा, "हम हमारे फेवरेट शहर वैटिकन सिटी से". वैटिकन सिटी यूरोप का एक छोटा सा देश है जिसे इसके नाम के चलते शहर भी कहा जाता है. नयनतारा ने वैटिकन सिटी से जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वे अपने पति और बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं वैटिकन सिटी की क्या खासियत है जिस चले यह नयनतारा का फेवरेट वेकेशन स्पॉट बन गया है.

विज्ञापन

शांत-सुंदर छोटा सा देश

शांत-सुंदर छोटा सा देश 2 / 6

वैटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश है जो रोम के बीचों-बीच स्थित है. यह आकार में छोटा है लेकिन दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां का शांत वातावरण और आध्यात्मिक माहौल लोगों को अपनी ओर खींच लेता है. Image Credits - nayanthara/insta

विज्ञापन

मशहूर हैं ये जगहें

मशहूर हैं ये जगहें 3 / 6

वैटिकन सिटी की सबसे मशहूर जगह St. Peter;s Basilica है. इस विशाल चर्च की वास्तुकला और अंदर की कलाकृतियां आपको यहां घंटों तक रुकने पर मजबूर कर देंगे. इसके अलावा Sistine Chapel भी दुनियाभर में मशहूर है. यहां माइकलएंजिलो की बनाई हुई ऐतिहासिक पेंटिंग्स हैं. Image Credits - nayanthara/insta

ट्रैवल और आर्ट लवर्स के लिए बेस्ट

ट्रैवल और आर्ट लवर्स के लिए बेस्ट 4 / 6

ट्रैवल के शौकीन और आर्ट लवर्स के लिए वैटिकन सिटी एक बेहतरीन जगह है. यहां की पेंटिंग्स, इमारतों की बनावट, साफ-सफाई और यूरोपियन संस्कृति का अनुभव अपनेआप में वन्स इन अ लाइफटाइम मूमेंट लगता है. Image Credits - nayanthara/insta

विज्ञापन

भारत से वैटिकन सिटी कितने घंटे में पहुंच सकते हैं

भारत से वैटिकन सिटी कितने घंटे में पहुंच सकते हैं 5 / 6

वेटिकन सिटी जाने के लिए दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से रोम के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिल जाती हैं. फ्लाइट टाइम लगभग 10-15 घंटे तक का हो सकता है. यह ज्यादातर स्टॉपओवर पर निर्भर करता है. Image Credits - nayanthara/insta

भारत से वैटिकन सिटी जाने का खर्च

भारत से वैटिकन सिटी जाने का खर्च 6 / 6

फ्लाइट से जाने पर आपका 35 हजार से 50 हजार तक लग सकता है. इसके अलावा, रहने का खर्च 4,500 से लेकर 9,000 तक एक रात का आ सकता है. हर दिन का खर्च बजट 1500 से लेकर 3,000 तक हो सकता है. घूमने के टिकट 5,000 से 15,000 रुपए तक पड़ सकता है. Image Credits - nayanthara/insta

यह भी पढ़ें - 

शरीर को ‘उबाल’ देने वाली गर्मी! क्या है Wet Bulb Limit, जिसके पार इंसान जिंदा नहीं रह सकता?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन