बिना एजेंट के कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करना है मुमकिन? जानिए IRCTC की आसान ट्रिक्स

त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कई लोग एजेंट्स का सहारा लेते हैं और ज्यादा पैसे खर्च करते हैं. लेकिन अब आप घर बैठे IRCTC की मदद से खुद आसानी से कंफर्म ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. यहां जानिए तत्काल टिकट, प्रीमियम तत्काल, वैकल्पिक ट्रेन और कनेक्टिंग रूट जैसी जरूरी ट्रिक्स.

IRCTC Train Booking
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

तत्काल टिकट बुकिंग का सही समय जानें

तत्काल टिकट बुकिंग का सही समय जानें2 / 6

अगर नॉर्मल टिकट में सीट नहीं मिल रही है तो तत्काल टिकट सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. AC क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे से बुकिंग खुलती है. टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले IRCTC अकाउंट लॉगिन करके रखें.

विज्ञापन

IRCTC अकाउंट पहले से तैयार रखें

IRCTC अकाउंट पहले से तैयार रखें3 / 6

तत्काल टिकट बुक करते समय स्पीड सबसे जरूरी होती है. इसके लिए अपना IRCTC अकाउंट पहले से लॉगिन रखें और यात्रियों की डिटेल सेव करके रखें. साथ ही UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड पेमेंट पहले से तैयार रखें ताकि समय बचे और टिकट जल्दी बुक हो सके.

प्रीमियम तत्काल से मिल सकती है टिकट

प्रीमियम तत्काल से मिल सकती है टिकट4 / 6

प्रीमियम तत्काल टिकट सामान्य तत्काल से महंगा जरूर होता है, लेकिन इसमें सीट मिलने की उम्मीद ज्यादा रहती है. अगर आपको जरूरी यात्रा करनी है तो ये ऑप्शन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें वेटिंग लिस्ट की परेशानी भी कम रहती है.

विज्ञापन

एक ट्रेन नहीं, कई विकल्प रखें तैयार

एक ट्रेन नहीं, कई विकल्प रखें तैयार5 / 6

अक्सर लोग सिर्फ एक ही ट्रेन में टिकट खोजते हैं. इससे टिकट मिलने की उम्मीद कम हो जाती है. बेहतर होगा कि आप उसी रूट की 2-3 ट्रेनों का ऑप्शन रखें. कई बार अलग समय या कम लोकप्रिय ट्रेन में सीट आसानी से मिल जाती है.

कनेक्टिंग ट्रेन का ऑप्शन भी अपनाएं

कनेक्टिंग ट्रेन का ऑप्शन भी अपनाएं6 / 6

अगर डायरेक्ट ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है तो कनेक्टिंग ट्रेन का इस्तेमाल करें. उदाहरण के तौर पर पहले किसी बड़े जंक्शन तक जाएं और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़ें. इससे कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद काफी बढ़ जाती है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन