Suji Sandwich Recipe: क्या आपका बच्चा भी आप से टिफिन में कुछ स्पेशल भेजने की जिद्द करता है? क्या आप भी अपने बच्चे की हेल्थ को लेकर परेशान रहती हैं और इसके कारण टिफिन में हर रोज रोटी सब्जी भेज देती हैं। तो ये आर्टिकल है आपके लिए। आज हम आपको एक ऐसी स्पेशल डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो न मैदे से बनी है और न ज्यादा ऑयली है, साथ ही में ये हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी नहीं है।
क्या आपने कभी बिना ब्रेड का सैंडविच खाया है? अगर आपका जवाब नहीं है, तो आज हम आपको बिना ब्रेड के सैंडविच बनाना सिखाएंगे। इस सैंडविच को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं है और ये झटपट तैयार भी हो जाएगा। आइए जानते हैं इस सैंडविच को बनाने की रेसिपी।
ये भी पढ़ें- ये साबूदाने के मोमोज खाकर चाटते रह जाएंगे उंगलियां, इतने हेल्दी कि मन के साथ तन भी होगा खुश!
सामग्री (Suji Sandwich Ingredients)
- सूजी-1 कप
- दही
- नमक (स्वादानुसार)
- गाजर
- प्याज
- आलू
- बटर
- चीज
- धनिया
- ईनो
सैंडविच बनाने की रेसिपी (Suji Sandwich Recipe)
- सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले हम सूजी में दही, नमक और पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लेंगे।
- इसके बाद इस बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
- अब हम सभी सब्जियों जैसे गाजर, प्याज, आलू, धनिया को कद्दूकस या बारीक काट लेंगे।
- इसके बाद तैयार किए हुए बैटर में सभी सब्जियों को डाल देंगे।
- अब इसमें एक पैकेट ईनो और हल्का पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब सैंडविच मेकर को बटर से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद इसमें बैटर का एक कोट कर दें और उसके ऊपर चीज स्लाइस को रख दें।
- अब चीज स्लाइस के ऊपर बैटर की एक लेयर डालकर कवर कर लें।
- इसके बाद सैंडविच मेकर में सैंडविच को कुछ मिनट तक पकाएं।
- बिन ब्रेड के सैंडविच बनकर तैयार है। इब इसे सॉस या चाय के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें- बची हुई रोटी को न करें बर्बाद, झटपट बनाएं ये टेस्टी गार्लिक ब्रेड, जानें रेसिपी
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
6 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
14 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
16 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
18 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines