सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है, क्योंकि यही आपके शरीर को पूरे दिन काम करने की ऊर्जा देता है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग समय की कमी के कारण नाश्ता छोड़ देते हैं, जिससे थकान, कमजोरी और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप भी जल्दी बनने वाला और हेल्दी नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो सूजी का चीला आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह नाश्ता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि हल्का और पचने में भी आसान होता है. साथ ही, इस डिश की खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां इसे और ज्यादा पौष्टिक बना देती हैं. आइए जानते हैं आप कैसे आसानी से बना सकते हैं ये डिश.
यह भी पढ़ें: एक बार खा लिया वेजिटेबल यखनी पुलाव तो भूल जाएंगे रोज का आम पुलाव, खुशबू से ही बढ़ जाएगी भूख! जानिए आसान रेसिपी
सूजी का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप सूजी (रवा).
- आधा कप ताजा दही.
- आधा कप पानी.
- 1 बारीक कटा प्याज.
- 1 कटा टमाटर.
- 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च.
- 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
- स्वादानुसार नमक.
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
- एक चुटकी हल्दी.
- चीला सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल.आप चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.
घर पर सूजी का चीला बनाने की आसान तरीका
- सूजी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें.
- इस घोल को करीब 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
- अब इस बैटर में कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं.
- एक करछी की मदद से बैटर तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें.
- अब गोल को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक नीचे की तरफ से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.
- फिर इसे पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें.
- जब दोनों तरफ से चीला कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. इस तरह आपका हेल्दी नाश्ता तैयार हो जाएगा, जिसे आप हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ गर्म-गर्म परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इन खतरनाक बीमारियों के कारण गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे! नजरअंदाज करना बर्बाद कर सकता है जिंदगी
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
8 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
21 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
22 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines