Stretch Marks: एक वक्त के बाद शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हो ही जाते हैं. हालांकि, यह एक आम समस्या है, जो अचानक वजन बढ़ने-घटने, प्रेगनेंसी, हार्मोनल बदलाव या तेजी से ग्रोथ होने की वजह से होती है. इस दौरान स्किन की इलास्टिसिटी प्रभावित होती है और स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं. यह मार्क्स अक्सर पेट, जांघों, कूल्हों, बाहों और कमर के आसपास ज्यादा नजर आते हैं. एक बार हो जाने के बाद दोबारा उसे ठीक करना काफी मुश्किल हो जाता है. हालांकि, अगर सही देखभाल की जाए या नेचुरल चीजें लगाई जाएं तो काफी हद तक फायदा हो सकता है. ऐसे में अगर आप महंगे ट्रीटमेंट से बचना चाहते हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के देसी नुस्खे बता रहे हैं, जिवका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- रोज पैदल चलने से क्या होता है? शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले ये 5 फायदे
नारियल का तेल आएगा काम
नारियल का तेल इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड स्किन की सूखी परत को नरम बनाते हैं.
कैसे करें?
- सबसे पहले तेल को एक कटोरी में निकालें.
- फिर हल्का गुनगुना नारियल तेल करें.
- अब इसे स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट तक लगाएं और मसाज करें.
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
आप घर में लगे एलोवेरा के पौधे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक्सपर्ट ने मुताबिक, इसमें हीलिंग और स्किन रिपेयर गुण होते हैं, जो त्वचा की इलास्टिसिटी सुधारने में मदद करते हैं
कैसे करें?
- सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकालें.
- फिर मार्क्स वाले हिस्से पर लगाकर 30 मिनट छोड़ दें.
- फिर हल्के पानी से साफ कर लें. यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा होगा.
शक्कर और नींबू का स्क्रब बनाएं
चीनी मार्क्स को कम करने में मददगार हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक तरह का नेचुरल एक्सफोलिएटिंग है, जो डेड स्किन हटाकर नई स्किन सेल्स को बढ़ावा देता है.
कैसे करें?
- एक कटोरी में 1 चम्मच चीनी और कुछ बूंद नींबू रस मिलाएं.
- फिर स्ट्रेच मार्क्स पर 5 मिनट हल्के हाथ से स्क्रब करें.
- फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें.
आलू का इस्तेमाल करें
आलू मार्क्स को कम करने में काफी मददगार है. कई रिसर्च में आलू में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो स्किन टोन सुधारने में मदद करते हैं.
कैसे करें?
- आलू का रस निकालकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं.
- कुछ देर बाद पानी से धो ले.
इन बातों का रखें ध्यान
- घरेलू नुस्खे से ज्यादा आपको खूब पानी भी पीना चाहिए.
- मार्क्स को गायब करने के लिए विटामिन C और E से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में सस्ते और प्रीमियम खजूर कहां मिलेंगे? यहां जानिए बेस्ट मार्केट जहां थोक के भाव मिलते हैं अजवा और मजाफती
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
14 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines