बालों का सफेद होना एक आम समस्या है, जो हर किसी को होती है. हालांकि, आजकल देखा जा रहा है कि कई लोगों को कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं. इस स्थिति के कारण अक्सर लोग केमिकल वाले डाई का इस्तेमाल करते हैं, जो कम वक्त में बालों को काला तो कर देती है, लेकिन कई लोगों के लिए उसमें मौजूद केमिकल मुश्किल का कारण बन जाती है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि बहुत ज्यादा केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल करने के कारण बाल काफी ज्यादा ड्राई, कमजोर और बेजान भी बन जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स से बचाकर उन्हें गहरा काला और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो घर में रखी कुछ चीजें आपकी इसमें मदद कर सकती हैं. हम आपको इस स्टोरी में ऐसी टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप नेचुरली हेयर कलर बना सकेंगे और अपने बालों को फिर से काला कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: अच्छी नींद, तेल और इन टिप्स को अपनाएं, बालों का टूटना होगा कम! हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने
घर पर किन चीजों से बना सकेंगे नेचुरल हेयर कलर?
- घर पर नेचुरल हेयर कलर बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगे केमिकल या महंगी चीजों को खरीदने के जरूरत नहीं पड़ेगी. इस खास हेयर कलर बनाने के ज्यादातर सामान आपके घर में जरूर रखा होगा. इसे बनाने के लिए चाहिए;
- 2 बड़े चम्मच सूखा हुआ आंवला या आंवला पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच चाय पत्ती
- 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
- एलोवेरा जेल 1-2 चम्मच
- पानी- 2 गिलास
- गहरा रंग तैयार करने के लिए लोहे की कढ़ाई
घर पर कैसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर?
इस नेचुरल हेयर डाई को बनाने के लिए, सबसे पहले लोहे की एक कड़ाही लें. लोहे की इसलिए क्योंकि, इस बर्तन का इस्तेमाल करने से आंवला और दूसरी चीजें लोहे के संपर्क में आती हैं, तो डाई का रंग गहरा काला हो जाता है.
- अब कड़ाही में दो गिलास पानी डालें और उसे उबालने के लिए चूल्हे पर रखें.
- इसके बाद, पानी में चाय की पत्ती, कॉफी पाउडर और सूखा आंवला डालें.
- अब मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक पानी अपनी आधा न रह जाए और उसका रंग गहरा काला न हो जाए.
- पानी जब आधा रह जाए, तो आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- ठंडा होने के बाद, मिश्रण को लोहे के पैन में ही ढंककर रात भर यानी लगभग 9 से 10 घंटे के लिए रख दें.
- जब सुबह होगी, आप देखेंगे तब तक, मिश्रण एक गाढ़े, काले पेस्ट में बदल जाएगा.
- अब, इसमें 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें.
- इस तरह आपकी घर पर बनी नेचुरल हेयर डाई इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगी.
घर पर बने हेयर कलर को कैसे करें इस्तेमाल?
- घर पर तैयार हेयर कलर को इस्तेमाल में लाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स का पालन करना होगा. जब आप इन स्टेप्स का फॉलो करेंगे तभी आपके सफेद बाल गहरे काले रंग में बदल पाएंगे.
- घर पर तैयार हेयर कलर को लगाने से पहले बालों की अच्छे से धो कर सुखा लें और ध्यान रखें कि बालों में तेल और धूल न हो.
- अब एक ब्रश या अपने हाथों से काले पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर पूरे बालों पर अच्छे से लगाएं.
- इस पेस्ट को लगाने के बाद बालों को 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें, ऐसा करने से बालों में रंग अच्छे से लग पाएगा और रंग गहरा होगा.
- वक्त पूरा होने के बाद बालों को साफ पानी से धोएं.
- बालों को धोते समय किसी भी तरह के शैंपू का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ऐसा करने से रंग निकल सकता है.
- धोने के बाद जब बाल अच्छे से सूख जाएं, तो नारियल तेल या सरसों के तेल से अच्छे से सिर का मसाज करें और अगले दिन माइल्ड शैंपू से धो लें.
यह भी पढ़ें: Hair Fall Tips: बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है घर में रखा मेथी दाना, हेयर फॉल से
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
47 mins agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 hr agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
17 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines