---विज्ञापन---

Hair Fall Tips: बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है घर में रखा मेथी दाना, हेयर फॉल से मिलेगा छुटकारा

Fenugreek Seeds For Hair Fall Control: युवाओं के बीच बालों की समस्या काफी आम होती जा रही है. लोगों की शिकायत रहती है कि उनके बाल वक्त से पहले झड़ने लगे हैं, जिससे गंजापन का डर सताने लगा है. आइए जानते हैं घर में रखी मेथी आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकते हैं?

---विज्ञापन---

आज के वक्त लोगों के बीच झड़ते बालों की समस्या काफी ज्यादा आम हो गई है. आप गौर करेंगे कि हर 5 में से 1 व्यक्ति को अपनी बालों की चिंता रहती है और उनकी शिकायत रहती है कि जब-जब वह अपने बालों पर हाथों को फेरते हैं, तब उंगलियों पर टूटे बाल दिखाई देते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों को चिंता रहती है कि यह स्थिति अगर यूं ही बनी रही, तो एक दिन ऐसा आएगा कि सिर पर बाल ही नहीं बचेंगे. यह समस्या सबसे ज्यादा डर तब पैदा करती है, जब आप युवा उम्र में हो और आज के वक्त में 20-30 साल की उम्र में काफी ज्यादा देखने को मिल रही है.

हालांकि, कई लोग बालों की झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों और महंगे हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे न सिर्फ बहुत पैसा खर्च होता है, बल्कि रिजल्ट भी इच्छा अनुसार नहीं मिल पाता है. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में मेथी (Methi For Hair) के दानों के बारे में बताएंगे, जो आपकी इस समस्या को ठीक कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: DIY Hair Colour: सफेद बालों को दें नेचुरल काला रंग, मेहंदी से बनाया जा सकता है ये हेयर

बालों के लिए मददगार हो सकते हैं घर में रखे मेथी के दाने

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेथी दाने बालों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. इनके इस्तेमाल से बाल न सिर्फ मजबूत होते हैं, बल्कि घने भी होते हैं, जिससे गंजापन का खतरा कम हो सकता है. मेथी में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि कई गुण होते हैं, जो बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है और उनके विकास में मदद करता है. साथ ही, मेथी में पाया जाने वाला निकोटिनिक एसिड बालों की झड़ने की समस्या को भी कम करने में मदद करता है. इतना ही नहीं, मेथी में मौजूद गुण बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज और मजबूत बनाता है और साथ ही, स्कैल्प पर होने वाले इन्फेक्शन और रूसी जैसी समस्या को दूर करती हैं. ऐसे में अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान है, तो इसके इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

---विज्ञापन---

मेथी का कैसे करें बालों पर इस्तेमाल? Methi Use For Hair Fall

  • मेथी को बालों पर इस्तेमाल करने के लिए आपको 2 से तीन चम्मच मेथी दाने लेने होंगे और उन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा. अगली सुबह उन मेथी दानों को छान लें और फूले हुए दानों को पीस कर एक महीन पेस्ट बना लें.
  • अब इसमें एक चम्मच दही या एलोवेरा जेल मिले दें. अब इस पेस्ट को सीधे अपनी स्कैल्प और बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं और करीब 30-40 मिनट के लिए लगा रहने दें.
  • वक्त पूरा होने के बाद बालों को ठंडे पानी से साफ से धो लें, आप चाहे तो हल्के शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • हफ्ते में एक बार इस पेस्ट का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है, इसलिए नियमित रूप से ही इसका इस्तेमाल करें.

मेथी का पानी भी लाभकारी

आप बालों को मजबूत बनाने के लिए मेथी के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको मेथी के दानों को भिगोना होगा और बचे हुए पानी को एक स्प्रे बोतल में भर लें. अब जब भी आप बालों को शैंपू से धो लें, तो बाद में बालों पर इस स्प्रे को लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. फिर 10-15 मिनट बाद बालों को साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से भी बालों की नेचुरल कंडीशनिंग होगी और बालों की समस्या दूर हो सकेगी.


यह भी पढ़ें: बालों में तेल लगाने का भी होता है सही समय, जानिए कब करें हेयर ऑयलिंग

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 25, 2026 12:13 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola