अच्छी नींद, तेल और इन टिप्स को अपनाएं, बालों का टूटना होगा कम! हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया असरदार तरीका

Hair Fall Stop Tips: क्या आप भी बालों के गिरने की समस्या से परेशान हो गए हैं, और जल्द से जल्द इस मुश्किल से बाहर निकलना चाहते हैं? आइए जानते हैं हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए गए कुछ आसान टिप्स.

Jawed Habib Monsoon Hair Fall Tips

जावेद हबीब नें बताया बालों के झड़ने को कंट्रोल करने का तरीका. (Image: Instagram)

लोगों के बीच बरसात में बालों की टूटने की समस्या काफी बढ़ जाती है, जिसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं और युवाओं में देखने को मिलता है. यह समस्या आम लग सकती है, लेकिन यूं बालों का टूटना और जब-जब बालों पर हाथ फेरने पर उनका उंगलियों पर आ जाना कई लोगों के लिए तनाव का कारण बन जाती है. लोगों के दिल में डर रहता है कि कहीं ये समस्या वक्त के साथ-साथ उम्र से पहले गंजापन का शिकार न बना दें, वरना उनको भविष्य में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस समस्या को कम करने के लिए हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने कुछ आसान टिप्स दिए हैं, जिन्हें नियमित अपनाने से बालों की ये समस्या दूर हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में क्यों बाल झड़ने लगते हैं?

इस समस्या को लेकर सबसे पहले सवाल दिमाग में आता है कि आखिर बरसात में ही ऐसी स्थिति ज्यादा क्यों देखने को मिलती है? बरसात के मौसम में नमी बढ़ने से स्कैल्प पर पसीना और चिपचिपाहट ज्यादा हो जाती है, जिससे फंगल इंफेक्शन, डैंड्रफ और खुजली की समस्या बढ़ सकती है. गीले बालों को लंबे समय तक बांधकर रखना या ठीक से न सुखाना भी बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है. बारिश के पानी में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व स्कैल्प पर जमा होकर बालों को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा, इस मौसम में बालों की हाइजीन पर ध्यान न देने से हेयर फॉल बढ़ सकता है.

कैसे मिलेगी इस समस्या से राहत

बालों की इस समस्या को दूर करने के लिए मशहूर हेयर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने अपने सोशल मीडिया हेंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करते हुए इस समस्या का हल बताया है. जावेद हबीब अक्सर लोगों को बालों से जुड़ी समस्या को घर बैठे ठीक करने व कम करने की टिप्स देते रहते हैं. इसी कड़ी में  हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब अपनी वीडियो में बताते हैं कि महंगा शैंपू, बालों का लंबा करने वाले तेल बालों को गिरने से नहीं रोक सकता. जावेद कहते हैं कि इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजों का ध्यान रखना होगा, वो हैं;

विज्ञापन
  • बालों को साफ रखें
  • रोज तेल लगाकर शैंपू करें
  • वक्त पर बालों को कटवा लें.
  • केमिकल और हीट से बालों को बचाएं और साथ ही अच्छा खाएं और अच्छी नींद लें.

अगर आप बालों की समस्या से सच में राहत पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से जावेद हबीब की इन टिप्स को अपनाएं.

देखें वीडियो:

इस बात का भी ध्यान रखें

अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग बालों से जुड़ी समस्या का ठीक करने से खुद की समझ से कोई भी दवा खा लेते हैं, क्योंकि किसी व्यक्ति को किसी दूसरे डॉक्टर ने दी थी. ऐसा करना न सिर्फ सेहत के लिहाज से बड़ी लापरवाही है, बल्कि ऐसा करने से बालों की समस्या और भी बढ़ सकती है. हर इंसान का शरीर अलग होता है और समस्या भी अलग, जिसके अनुसार, दवा की सलाह दी जाती है और जरूरी नहीं आपके बालों के झड़ने के पीछे कोई आम ही कारण है. बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर से जांच कराएं और फिर ही किसी दवा का सहारा लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ