सफेद बालों को काला करने के लिए छोड़िए केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल, घर पर इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर कलर

How To Make Hair Color At Home: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या घर पर नेचुरल हेयर कलर तैयार किया जा सकता है? आइए जानते हैं आप कैसे बिना केमिकल के हेयर डाई बना सकते हैं.

Natural Hair Dye For Grey Hair At Home

घर पर कैसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर? (Image: AI/Pexels)

बालों का सफेद होना एक आम समस्या है, जो हर किसी को होती है. हालांकि, आजकल देखा जा रहा है कि कई लोगों को कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं. इस स्थिति के कारण अक्सर लोग केमिकल वाले डाई का इस्तेमाल करते हैं, जो कम वक्त में बालों को काला तो कर देती है, लेकिन कई लोगों के लिए उसमें मौजूद केमिकल मुश्किल का कारण बन जाती है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि बहुत ज्यादा केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल करने के कारण बाल काफी ज्यादा ड्राई, कमजोर और बेजान भी बन जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स से बचाकर उन्हें गहरा काला और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो घर में रखी कुछ चीजें आपकी इसमें मदद कर सकती हैं. हम आपको इस स्टोरी में ऐसी टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप नेचुरली हेयर कलर बना सकेंगे और अपने बालों को फिर से काला कर सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर किन चीजों से बना सकेंगे नेचुरल हेयर कलर?

  • घर पर नेचुरल हेयर कलर बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगे केमिकल या महंगी चीजों को खरीदने के जरूरत नहीं पड़ेगी. इस खास हेयर कलर बनाने के ज्यादातर सामान आपके घर में जरूर रखा होगा. इसे बनाने के लिए चाहिए;
  • 2 बड़े चम्मच सूखा हुआ आंवला या आंवला पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच चाय पत्ती
  • 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
  • एलोवेरा जेल 1-2 चम्मच
  • पानी- 2 गिलास
  • गहरा रंग तैयार करने के लिए लोहे की कढ़ाई

घर पर कैसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर?

इस नेचुरल हेयर डाई को बनाने के लिए, सबसे पहले लोहे की एक कड़ाही लें. लोहे की इसलिए क्योंकि, इस बर्तन का इस्तेमाल करने से आंवला और दूसरी चीजें लोहे के संपर्क में आती हैं, तो डाई का रंग गहरा काला हो जाता है.

  • अब कड़ाही में दो गिलास पानी डालें और उसे उबालने के लिए चूल्हे पर रखें.
  • इसके बाद, पानी में चाय की पत्ती, कॉफी पाउडर और सूखा आंवला डालें.
  • अब मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक पानी अपनी आधा न रह जाए और उसका रंग गहरा काला न हो जाए.
  • पानी जब आधा रह जाए, तो आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • ठंडा होने के बाद, मिश्रण को लोहे के पैन में ही ढंककर रात भर यानी लगभग 9 से 10 घंटे के लिए रख दें.
  • जब सुबह होगी, आप देखेंगे तब तक, मिश्रण एक गाढ़े, काले पेस्ट में बदल जाएगा.
  • अब, इसमें 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें.
  • इस तरह आपकी घर पर बनी नेचुरल हेयर डाई इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगी.

घर पर बने हेयर कलर को कैसे करें इस्तेमाल?

  • घर पर तैयार हेयर कलर को इस्तेमाल में लाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स का पालन करना होगा. जब आप इन स्टेप्स का फॉलो करेंगे तभी आपके सफेद बाल गहरे काले रंग में बदल पाएंगे.
  • घर पर तैयार हेयर कलर को लगाने से पहले बालों की अच्छे से धो कर सुखा लें और ध्यान रखें कि बालों में तेल और धूल न हो.
  • अब एक ब्रश या अपने हाथों से काले पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर पूरे बालों पर अच्छे से लगाएं.
  • इस पेस्ट को लगाने के बाद बालों को 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें, ऐसा करने से बालों में रंग अच्छे से लग पाएगा और रंग गहरा होगा.
  • वक्त पूरा होने के बाद बालों को साफ पानी से धोएं.
  • बालों को धोते समय किसी भी तरह के शैंपू का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ऐसा करने से रंग निकल सकता है.
  • धोने के बाद जब बाल अच्छे से सूख जाएं, तो नारियल तेल या सरसों के तेल से अच्छे से सिर का मसाज करें और अगले दिन माइल्ड शैंपू से धो लें.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Tips: बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है घर में रखा मेथी दाना, हेयर फॉल से

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ