नाश्ते में बनाएं गुजरात का फेमस खमन ढोकला, इस रेसिपी से मिलेगा बाजार जैसा मुलायम स्वाद

New Breakfast Recipe: गुजराती डिश की अपना अलग अनोखा स्वाद होता है, जो उसे बाकी राज्यों के खाने से अलग बनाता है. ऐसा ही कुछ वहां का मशहूर खमन ढोकला है, जिसका स्वाद इतना शानदार होता है कि खाने वाले अपने आपको रोक नहीं पाते हैं.

Authentic Gujarati Khaman Dhokla Recipe

कैसे बनाएं खमन ढोकला? (Image: AI)

Gujarati Khaman Dhokla Recipe: सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो स्वादिष्ट भी हो, पेट भरने वाला भी हो और जल्दी बन जाए. ऐसे में गुजरात का मशहूर खमन ढोकला एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह हल्का, मुलायम, स्पंजी और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है, जो बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है. कई लोग सोचते हैं कि ढोकला बनाने में बहुत समय लगता है, लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो इसे सिर्फ 20-30 मिनट में घर पर शानदार ढोकला तैयार किया जा सकता है. बेसन, दही और इनो फ्रूट सॉल्ट की मदद से तुरंत नरम और फूला हुआ ढोकला बन जाता है, ऊपर से राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. अगर आप रोज वही पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो चुके हैं, तो आज ही इस स्वादिष्ट गुजराती डिश को ट्राई करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

खमन ढोकला बनाने के लिए जरूरी सामग्री Authentic Gujarati Khaman Dhokla Recipe

स्वादिष्ट और मुलायम ढोकला बनाने के लिए पहले सारी नीचे दी गई सामग्री तैयार करें;

  • 1 कप बेसन.
  • 1 बड़ा चम्मच सूजी.
  • 1/4 कप दही.
  • 3/4 कप पानी.
  • 1 छोटा चम्मच इनो फ्रूट सॉल्ट.
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस.
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट.
  • नमक स्वादानुसार.
  • थाली चिकनी करने के लिए थोड़ा तेल.

तड़के के लिए:

विज्ञापन
  • 2 बड़े चम्मच तेल.
  • 1/2 छोटा चम्मच राई.
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा.
  • 1 छोटा चम्मच तिल.
  • 10-15 करी पत्ते.
  • 3-4 हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई.
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी.
  • 1/3 कप पानी.
  • हरा धनिया और नारियल सजाने के लिए.

घर पर ऐसे बनाएं नरम और स्पंजी खमन ढोकला How To Make Spongy Dhokla At Home

  • ढोकला बनाने की विधि आसान है, बस हर स्टेप ध्यान से पढ़ें.
  • सबसे पहले स्टीमर या बड़े बर्तन में पानी डालकर गरम करें.
  • एक थाली या प्लेट में तेल लगाकर चिकना कर लें.
  • अब बड़े बर्तन में बेसन, सूजी, दही, पानी, नींबू रस, अदरक-मिर्च पेस्ट और नमक डालकर घोल तैयार करें.
  • ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें.
  • अब इसमें इनो डालें और हल्के हाथ से तुरंत मिलाएं, घोल फूलने लगेगा.
  • तुरंत इस घोल को थाली में डाल दें.
  • थाली को स्टीमर में रखकर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं. पकने के बाद वह फूल जाएगा.
  • चाकू डालकर जांच लें, अगर साफ निकले तो ढोकला तैयार है.
  • अब पैन में तेल गरम करें, राई, जीरा, तिल, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें.
  • पानी और चीनी डालकर एक उबाल लें, फिर यह तड़का ढोकले पर डाल दें.
  • ऊपर से हरा धनिया और नारियल डालकर चटनी के साथ परोसें.
  • इस तरह आपको स्वादिष्ट ढोकला तैयार हो जाएगा, जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें: एक साथ 3-4 अलग-अलग दवाइयां खाना सही है या खतरनाक? जानिए शरीर पर कैसा पड़ सकता

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ